इन 5 तरीकों से और बेहतर यूज़ कर सकते हैं अपना एंड्रायड फोन
एंड्रायड की सबसे खास बात है इसमें कंस्टमराइज करने के कई ऑप्शन दिए गए हैं साथ ये सबसे बड़ा ओपेन सोर्स प्लेटफार्म भी है जो डेवलपर्स को ऐप बनाने में काफी मदद करता है। शायद आपको न पता हो लेकिन फोन कॉल, इंटरनेट सर्फिंग, फोटोग्राफी करने के अलावा एंड्रायड फोन और भी कई काम कर सकता है।
हम आपको आज कुछ ऐसी एप्स और टिप्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पूराने एंड्रायड फोन को बेहतर तरीके से यूज़ कर सकते हैं।
Spy camera
अगर आपके पास एंड्रायड स्मार्टफोन है तो सीसीटीवी की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि आप अपने फोन को स्पाई कैमरे की तरह यूज़ कर सकती है। बस इसके लिए फोन में Spy Kit एप इंस्टॉल कर लीजिए। ये फ्री ऐप है जो फोन की स्क्रीन ऑफ होने पर भी काम करती है। अगर आप फोन में सिम कार्ड यूज़ करते हैं तो रिमोट एक्सेस की मदद से एक एसएमएस द्वारा फोन से वीडियो और फोटो कैपचर कर सकते हैं।
Your wingman
अगर आपकी गर्लफ्रेंड या फिर ब्वॉय फ्रेंड नाराज हो गया है तो अपने एंड्रायड फोन में Bro App इंस्टॉल कर लीजिए। ये आपके पार्टनर के फोन पर अच्छे-अच्छे एसएमएस करती रहेगी। बस आपको अपने फोन की कांटेक्ट लिस्ट से पार्टनर के नाम सलेक्ट करने होंगे।
Brain trainer
हमारे शरीर की तरह हमारा दिमाग भी बूढ़ा होता है, इसी तरह दिमाग को तंदरुस्त रखने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है। एलिवेट लैब द्वारा डिजाइन की गई ब्रेन ट्रेनर एप में कई छोटे गेम के साथ पज़ल दिए गए हैं जो आपके दिमाग को दुरुस्त रखते हैं।
Charger voltage measurement
ब्रेन ट्रैप द्वारा डिज़ाइन की गई Ampere नाम की एप को इंस्टॉल करके आप अपने फोन को चार्ज करने वाली इलेक्ट्रिक सप्लाई माप सकते हैं।
A complete media player
अगर आपका एंड्रायड फोन पूराना हो चुका है तो ये तरकीब आपके काफी आ सकती है। बस अपने फोन के माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट में ढेर सारी मूवी डाउनलोड कीजिए और टीवी से फोन को कनेक्ट करके फोन मीडिया प्लेयर की मदद से प्ले कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








