Home
News

₹25000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन, 6500mAh तक की बैटरी और बेहतरीन कैमरा जैसी खूबियां

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और बजट ₹25,000 तक है, तो यह वक्त आपके लिए बिल्कुल सही है। इस प्राइस सेगमेंट में कई ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनमें दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और शानदार कैमरा क्वालिटी का all in one पैकेज मिल रहा है।

September 2025 में मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन हम आपके लिए चुनकर लाए हैं वो 5 बेस्ट 5G फोन, जो न सिर्फ आपके बजट में फिट होंगे, बल्कि फीचर्स में भी किसी फ्लैगशिप से कम नहीं हैं। आइए चेक करें फुल लिस्ट...

₹25000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

1. Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस शानदार रहती है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128/256GB स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। 5000mAh बैटरी 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Nothing OS 3.1 के साथ Android 15 पर चलता है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

2. Vivo Y400 Pro

Vivo Y400 Pro मिड-रेंज सेगमेंट में सोनी कैमरा सेंसर, AI फीचर्स तथा 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है और 8GB RAM तथा 128/256GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी 5,500mAh की है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्राप्त है। कीमत लगभग ₹24,999 (स्टार्टिंग) है।

3. Oneplus nord CE 5

₹25000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE 5 में 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर, 8GB RAM और 128/256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। डुअल रियर कैमरा सेटअप (50MP+8MP Sony sensor), 16MP सेल्फी कैमरा और 7100mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। शुरुआती कीमत ₹24,999 है।

4. Motorola Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion में शानदार डिजाइन के साथ 6.7-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर, 8GB RAM, 128/256GB स्टोरेज और 5500mAh बैटरी है। 50MP रियर व 32MP सेल्फी कैमरा है। Android 15 और 68W फास्ट चार्जिंग उपलब्ध है। Motorola के ग्लास-बॉडी व प्रीमियम बिल्ड के कारण इसकी ग्रिप व लुक्स बेहतरीन रहती हैं।

5. Poco X7 Pro

Poco X7 Pro में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस बढ़िया रहती है। MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, 8GB/12GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलता है। 50MP+8MP कैमरा सेटअप और 20MP सेल्फी कैमरा मिलता है। 6550mAh बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कीमत लगभग ₹23,999 से शुरू होती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X