दीवाली पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये 5 Bluetooth स्पीकर्स, मिलेगा दमदार साउंड और शानदार वाइब्स
दीवाली पार्टी के लिए सही Bluetooth Speaker ढूंढ रहे हैं? जानिए 5 अफोर्डेबल स्पीकर्स जो जबरदस्त साउंड, धमाकेदार बेस और परफेक्ट वाइब्स के साथ आपके फेस्टिव सीजन को और खास बना देंगे। त्योहारों का मौसम आ गया है और दीवाली पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं।
सजावट, मिठाइयाँ और गाने तो तैयार हैं, लेकिन अगर साउंड सिस्टम बढ़िया न हो, तो पार्टी का मजा अधूरा रह जाता है। ऐसे में एक दमदार Bluetooth Speaker आपकी पार्टी की शान बन सकता है।

मैंने खुद कई Bluetooth स्पीकर्स को लंबे समय तक टेस्ट किया है और उनमें से 5 ऐसे मॉडल चुने हैं जो साउंड क्वालिटी, बैटरी बैकअप और कीमत- तीनों में परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं वो टॉप 5 स्पीकर्स जो आपकी Diwali पार्टी में जान डाल देंगे!
1. JBL Flip 6
अगर आप डीप बेस और क्लियर साउंड वाला पोर्टेबल स्पीकर ढूंढ रहे हैं, तो JBL Flip 6 बेहतरीन विकल्प है। इसमें Dual Passive Radiators और Harman का एडवांस एल्गोरिदम मिलता है, जो म्यूजिक को और भी इम्पैक्टफुल बनाता है। आप JBL Portable App से साउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं। यह Amazon पर ₹7,499 में उपलब्ध है।
2. Boat Stone Lumos
Boat का यह मॉडल लाइटिंग और साउंड दोनों में पार्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देता है। इसमें 60W Signature Sound, दो EQ मोड्स और 7 कलर एलईडी प्रोजेक्शन लाइट्स मिलती हैं, जो पार्टी वाइब्स को सेट कर देती हैं। Boat Stone Lumos को आप ₹4,299 की कीमत में Amazon से खरीद सकते हैं।
3. Sony ULT Field 1
Sony का यह स्पीकर उन लोगों के लिए है जो बास-लवर्स हैं। इसमें एक अलग ULT बटन दिया गया है जो साउंड के बास को और गहरा बना देता है। Sony की क्वालिटी और डिटेलिंग इसे Diwali पार्टी के लिए परफेक्ट बनाती है। यह Amazon पर ₹7,990 में उपलब्ध है।
4. ZEBRONICS Zeb-Sound Feast 500
कम बजट में हाई पावर साउंड चाहिए तो यह सबसे बेहतर ऑप्शन है। यह स्पीकर 70W साउंड आउटपुट, RGB लाइट्स, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और इनबिल्ट माइक्रोफोन के साथ आता है। ₹2,999 की कीमत में यह शानदार डील साबित हो सकता है।
5. JBL Charge 5
थोड़ा प्रीमियम लेकिन बेहद भरोसेमंद स्पीकर है JBL Charge 5। इसमें मिलता है JBL Original Pro Sound, डीप बेस और 20 घंटे की बैटरी लाइफ। अगर आप चाहते हैं कि पार्टी बिना रुकावट चले, तो यह स्पीकर आपके लिए परफेक्ट है। इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








