Home
News

गाने सुनने के हैं शौकीन तो ये हेडफोन आप ही के लिए बने हैं

By Roith

म्‍यूजिक लवर है और ऐसे हेडफोन की तलाश कर रहे हैं जो म्‍यूजिक को ओरिजनलिटी को बरकरार रखे साथ ही बिना किसी शोर गुल के आपको प्‍योर म्‍यूजिक का मजा दे सके तो एएनसी हेडफोन लेना सबसे बेहतर विकल्‍प होगा। ANC का मतलब है एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, यानी ये हेडफोन आपके आस-पास हो रहे शोरगुल को कम कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रीमियम बजट हेडफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो एएनसी तकनीक के साथ आपको शानदार म्‍यूजिक क्‍वालिटी देते हैं। चलिए नज़र डालते हैं टॉप 5 एएनसी हेडफोन पर

गाने सुनने के हैं शौकीन तो ये हेडफोन आप ही के लिए बने हैं

सोनी WH-CH720N

सोनी का ये बेस्‍ट एएनसी हेडफोन है जो हाल ही में कंपनी ने लांच किया है। इसमें वायरलैस ऑडियो के साथ एक्‍टिव नॉयस कैंसिलेशन सपोर्ट मिलता है साथ ही एंबियंस मोड का फीचर भी दिया गया है। सोनी के इन हेडफोन को कॉन्‍सेप्‍ट ऐप की मदद से आईओएस और एंड्रायड फोन में कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है साथ ही 3 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का बैटरी बैकप मिलता है।

कीमत: 7,990 रु

एपल एयरपॉड्स मैक्‍स

एपल एयरपॉड मैक्‍स एक ओवर इयर हेडफोन है जिसमें एक्‍टिव नॉयस कैंसिलेशन फीचर मिलता है साथ ही इसे एपल की सभी डिवाइसेस में आसानी से कनेक्‍ट कर सकते हैं, इसके अलावा इसमें एडेप्‍टिव ईक्‍यू का फीचर मिलता है जिसकी मदद से आप अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और अपने मूड के हिसाब से उसे यूज़ कर सकते हैं। इसमें 40 एमएम एपल डायनमिक ड्राइवर लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड का फीचर दिया गया है जिससे बाहर की आवाज के साथ म्‍यूजिक भी सुन सकते हैं।

कीमत: 10,990 रु

बोस क्वाइटकम्फर्ट अल्ट्रा:

बोस के क्वाइटकम्फर्ट अल्‍ट्रा फ्लैगशिप हेडफोन है जो म्‍यूजिक के क्षेत्र में एक बड़ा ब्रांड माना जाता है, बोस एविएशन के क्षेत्र में एएनसी हेडफोन बनाता है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कंपनी के पास एएनसी की कितनी अच्‍छी तकनीक है। क्‍यूसी अल्‍ट्रा में 24 घंट का बैटरी बैकप मिलता है साथ ही टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कीमत: 35,900 रु

सेनहाइजर एसेंटम हेडफोन

2023 में सेनहाइजर ने एसेंटम हेडफोन बाजार में उतारा था, इसे प्रीमियम बजट हेडफोन भी कह सकते हैं। इसमें 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है यानी 2 दिन तक आराम से बिना चार्ज किए लगातार म्‍यूजिक सुन सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें फास्‍ट चार्जिंग दी गई है जिससे 10 मिनट में 5 घंटे का प्‍लेबैक टाइम मिलता है।

कीमत: 12,990 रु

सोनी WH-CH720N

सोनी की फ्लैगशिप सीरीज में WH-CH720N एक बजट हेडफोन है, खासकर उन लोगों के लिए जो एएनसी हेडफोन खरीदना चाहते हैं। इसमें 20 तरह के अलग-अलग लेवल एडजस्‍टमेंट दिए गए है साथ में सोनी प्रोसेसर V1 लगा हुआ है और इसका वेट 192 ग्राम है जिसकी वजह से इसे आराम से देर तक यूज़ कर सकते हैं। एएनसी इनेबल करने के बाद इसमें 35 घंटे का प्‍लेबैक टाइम मिलता है अगर आप फास्‍ट चार्जिंग करते है तो 3 मिनट चार्जिंग में 1 घंटे का बैकप मिलता है।

कीमत: 10,990 रु

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony WH-CH720N offers great value ANC. Apple AirPods bring portable noise canceling. Bose NC 700 and QC Ultra reign premium with epic silence. Sony 1000XM5 also impresses.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X