ये हैं बेस्ट कैमरा वाले 5 तगड़े स्मार्टफोन, दिवाली की फोटो में लगा देंगे चार-चांद

दिवाली में क्या लेना है ये तो आप सभी ने पहले ही डिसाइड कर लिया होगा, अगर नहीं किया है और कंफ्यूज है तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। इस दिवाली हम आपके लिए लाए है कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन लेकर आये हैं जिनका कैमरा एकदम कमाल का है।
ये स्मार्टफोन आपकी बजट में भी फ़ीट बैठने वाले हैं। खास बात ये है की इन स्मार्टफोन से आप कम लाइट में भी एक शानदार दिवाली सेल्फी निकल सकते हैं। तो देर किस बात की आइये एक नजर डालते हैं ऐसे ही बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन पर।
Apple iPhone 13
Apple iPhone 13 इस लिस्ट में इकलौता स्मार्टफोन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। एक साल से अधिक पुराना होने के बावजूद, iPhone 13 इस साल iPhone 14 की तुलना में एक अच्छा कीमत के साथ खरीदने का बढ़िया ऑप्शन है। iPhone 13 में हमें 12MP का वाइड और अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। जिसमें फोटोग्राफिक स्टाइल, स्मार्ट HDR 4, नाइट मोड, 4K Dolby विजन HDR रिकॉर्डिंग फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट में भी 12MP का कैमरा सेटअप दिया गया है।
Google Pixel 7
Google Pixel 7 इस लिस्ट का नया मॉडल है और अपने बेहतर कीमत और शानदर पैकेजिंग के कारण जल्दी से पसंदीदा बन गया है। यह एक बेहतर कैमरा, बेहतर परफॉरमेंस और Google के सहज Android अनुभव के साथ आता है। आपको बता दें की ये स्मार्टफोन कैमरा के मामले में iPhone को टक्कर देने लगा है। Pixel 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल लेंस, 48MP का टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।
Samsung Galaxy S22/Plus
सैमसंग गैलेक्सी S22 और S22 प्लस एक फुल पैकेज हैं और गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की तुलना में एक बेहतर ऑप्शन हैं। फेस्टिवल सीजन में 51,900 रुपये में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस 5जी के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सभी कलर वेरिएंट में 41 प्रतिशत की छूट मिल रही है। स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा 12MP अल्ट्रावॉइड लेंस और 3X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 10MP का कैमरा भी है।
Realme GT 2 Pro
Realme GT 2 Pro उन खरीदारों के लिए है जो बेहतरीन परफॉरमेंस की तलाश में हैं। Realme के डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट है और यह एक शानदार 'पेपर बैक' डिज़ाइन के साथ आता है। इसे आप गेमिंग के लिए भी खरीद सकते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है। हैंडसेट 50MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP माइक्रोस्कोप लेंस के साथ आता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है।
Oppo Find X5 Pro
ओप्पो फाइंड एक्स5 प्रो में अब तक का सबसे अच्छा स्मार्टफोन कैमरा सेटअप है। ये किसी भी कंडीशन में बेहतर शानदार शॉट लेता है। स्मार्टफोन में आपको 50MP प्राइमरी वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और a13MP टेलीफोटो कैमरा है। इसे आप सेल में काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








