क्रिसमस पर अपने दोस्तों को गिफ्ट करने के लिए 5 बेस्ट गैजेट आइडियाज
क्रिसमस का फेस्टिवल और नया साल नजदीक आ रहा है। लोग अपने दोस्तों और परिवारवालों के लिए इस पावन पर्व गिफ्ट देते हैं। साथ ही ये फेस्टिवल बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। यदि आप Christmas पर अपने चाहने वालों को कोई गैजेट गिफ्ट में देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट आइडिया लेकर आये है जिन्हें आप अपने चाहने वालों के लिए कोई अच्छा गिफ्ट खरीद सकते हैं।

क्रिसमस पर अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड्स को गिफ्ट करें ये बेस्ट गैजेट
क्रिसमस पर आप नीचे दिए गए कुछ बेस्ट गैजेट्स अपने दोस्तों का फैमिली मेंबर को गिफ्ट में दे सकते हैं:
स्मार्ट वॉच करें गिफ्ट
स्मार्ट दुनिया में आज स्मार्ट वॉच (Smart watch) को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आजकल यह शौक सभी में देखने को मिलता है। स्मार्ट वॉच में आज boAt, Fire-Boltt और Noise जैसी कंपनियों के बजट, मिड और प्रीमियम रेंज की स्मार्ट वॉच उपलब्ध है जिन्हें आप गिफ्ट के रूप में खरीद सकते हैं।
शर्दियों के सीजन में इलेक्ट्रिक हीटर भी है शानदार आइडिया
शर्दी का मौसम चल रहा है। आप चाहें तो कम बजट में इलेक्ट्रिक हीटर भी अपने खास दोस्त या किसी को क्रिसमस पर गिफ्ट में दे सकते हैं। हीटर काफी कम कीमत में आपको अमेजन पर मिल जाएंगे। आप USHA और Orient के कई हीटर्स उपलब्ध हैं जो 2500 रुपये के अंदर मिल जाएंगे।
TWS ईयरबड्स भी कर सकते है गिफ्ट
ईयरबड्स भी आज स्मार्ट वॉच की तरह एक शानदार गैजेट है जो हर कोई पसंद करते है। साथ ही ईयरबड्स आज काफी कम बजट में उपलब्ध है और अगर आपके दोस्त या फैमिली में किसी के पास नहीं है तो आप उनको Earbuds को गिफ्ट कर सकते हैं। TWS ईयरबड्स में boAt, Boult और Noise के डिवाइस गिफ्ट में दे सकते हैं जो 2000 से 2500 रुपये के अंदर मिल जाएंगे।
मोबाइल पावर बैंक
पावर बैंक मोबाइल के लिए जरूरी एक्सेसरीज में आता है। यदि आपका दोस्त ट्रेवलिंग में बहुत रुचि रखता है तो आप कोई एक अच्छा सा पावर बैंक उसको गिफ्ट में दे सकते हैं। Amazon और Flipkart पर Mi के कई शानदार पावर बैंक उपलब्ध है जिन्हें आप खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन
यदि आपका बजट ज्यादा है तो आप कोई मोबाइल फोन भी गिफ्ट में दे सकते हैं। Vivo, Oppo और Redmi के कई मोबाइल फोन 10000 रुपये के अंदर मिल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







