Home
News

5 गेमिंग स्मार्टफोन, जो iQOO 13 को देते हैं कड़ी टक्कर; जानें बेस्ट चॉइस

अगर आप स्मार्टफोन पर गेमिंग करना पसंद करते हैं तो आपने iQOO 13 का नाम जरूर सुना होगा। यह फोन अपनी पावरफुल परफॉर्मेंस और तेज स्पीड के लिए जाना जाता है। लेकिन मार्केट में ऐसे कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जो फीचर्स और गेमिंग पावर के मामले में iQOO 13 को कड़ी टक्कर देते हैं।

इनमें दमदार प्रोसेसर, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसी खूबियां मिलती हैं, जो इन्हें गेमर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाती हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही 5 बेहतरीन गेमिंग स्मार्टफोन, जो iQOO 13 के बराबर या उससे बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं।

iQOO 13 को टक्कर देते हैं ये 5 स्मार्टफोन

1. Realme GT 7 Pro (49,999 रुपये)

Realme GT 7 Pro एक दमदार गेमिंग फोन है, जिसमें 6.78 इंच का क्वाड-कर्‍व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और स्मूद गेमिंग अनुभव देता है। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो हैवी गेम्स और मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल है। इसमें 5800mAh की टाइटन बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का साथ मिलता है। लंबा बैकअप और सुपरफास्ट चार्जिंग इसे iQOO 13 का बड़ा प्रतिद्वंदी बनाते हैं।

2. Motorola Edge 50 Ultra (49,999 रुपये)

Motorola Edge 50 Ultra में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद और शार्प परफॉर्मेंस देता है। फोन में 4500mAh की बैटरी है, जिसे 125W सुपर-फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी इसे गेमिंग के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन बनाते हैं।

3. OnePlus 13 (64,343 रुपये)

OnePlus 13 एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है, जिसमें 6.82 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो गेमिंग को अगले लेवल पर ले जाता है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 100W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बैटरी और प्रोसेसर का यह कॉम्बिनेशन इसे iQOO 13 का सबसे अच्छा ऑप्शन बनाता है।

4. Samsung Galaxy S24 (43,800 रुपये)

Samsung Galaxy S24 में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 2400 चिपसेट मिलता है, जो गेमिंग और डेली परफॉर्मेंस दोनों के लिए भरोसेमंद है।

फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। डिस्प्ले क्वालिटी और स्मूद परफॉर्मेंस इसे iQOO 13 के सामने एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

5. Google Pixel 9a (49,999 रुपये)

Google Pixel 9a में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें गूगल का कस्टम Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोन में 5100mAh की बैटरी है, जो 23W चार्जिंग के साथ आती है। गूगल के ऑप्टिमाइजेशन और AI फीचर्स इसे iQOO 13 का तगड़ा कंपटीटर बनाते हैं।

अगर आप iQOO 13 खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये पांच स्मार्टफोन भी बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इनमें दमदार प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपका गेमिंग एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X