Home
News

Diwali 2025 में DSLR को भूल जाइए! ये 5 धांसू मोबाइल देंगे प्रो कैमरे जैसा मजा!

दीवाली आ रही है और साथ ही शुरू हो गया है फोटो क्लिक करने का सीजन। त्योहारों में जब घर रोशनी से चमकते हैं, चेहरों पर मुस्कान होती है, तो हर कोई चाहता है कि यादें भी उतनी ही साफ और रंगीन तस्वीरों में कैद हों। लेकिन इसके लिए अब महंगे DSLR की जरूरत नहीं- बस चाहिए एक ऐसा स्मार्टफोन जो हर शॉट को बना दे परफेक्ट इंस्टा क्लिक...

तो अगर आप भी इस दिवाली बेहतरीन फोटोज क्लिक करना चाहते हैं, तो यहां हैं 30,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 धमाकेदार कैमरा स्मार्टफोन, जो AI फोटो क्वालिटी से लेकर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सब कुछ दे रहे हैं और वो भी Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट के साथ।

ये 5 धांसू मोबाइल देंगे प्रो कैमरे जैसा मजा!

Vivo V60e 5G

इस स्मार्टफोन का फोकस एरिया फोटोग्राफी है। कंपनी इसके कैमरे का खूब माहौल जमाती है। इस दीवाली यह फोन कैमरे की जरूरत को खत्म कर सकता है। इस कैमरा-सेंट्रिक फोन में बेहतरीन कैमरा सेटअप और फोटोज में चार-चांद लगाने के लिए AI कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर लगा है, सेल्फी के लिए कंपनी 50MP का सेंसर ऑफर कर रही है। इसे अमेजन से 30,000 रुपये से नीचे खरीदा जा सकता है।

Realme 15 Pro 5G

अरे वाह! इस लिस्ट में 'AI पार्टी फोन' भी है। जिसका नाम Realme 15 Pro 5G है। फोन लो-लाइट में भी क्रिस्प डिटेल के साथ फोटो क्लिक कर सकता है। इस लिहाज से दीवाली के लिए फोन बेस्ट चॉइस हो सकता है। इसमें 50MP Sony IMX896 मेन और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन अमेजन की सेल में डिस्काउंट के साथ अवेलेबल है।

OnePlus Nord 5 5G

30,000 रुपये से नीचे के ब्रैकेट में OnePlus Nord 5 शामिल है, जो इस रेंज में अच्छा कैमरा ऑफर करता है। नॉर्ड 5 में 50MP सेल्फी कैमरा लगाया गया है, साथ में रियर पैनल 50MP Sony LYT 700 मेन और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर से सजा है।

Motorola Edge 60 Pro 5G

लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती... चौथे नंबर Motorola Edge 60 Pro 5G अपनी जगह बनाने में सफल हुआ है। फोन में दी गई खूबियां इसे सेगमेंट में मजबूती से खड़ा करती हैं। फोन 50MP+50MP+10MP रियर कैमरा ऑफर कर रहा है। इसकी कीमत भी 30,000 हजार के नीचे है। डिस्काउंट और ऑफर लगाएं तो इफेक्टिव प्राइस और नीचे आ जाएगा।

iQOO Neo 10 5G

अब बारी है iQOO Neo 10 5G की, जो कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस का बढ़िया कॉम्बिनेशन है। इसमें OIS के साथ 50MP सोनी कैमरा मिल रहा है, जो दीवाली के मौके पर तगड़े फोटो निकाल सकता है। इसमें सेल्फी कैमरा भी कमाल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X