क्या होगा अगर वॉट्स ऐप में ये फीचर आ गए तो
19 बिलियन डॉलर में फेसबुक द्वारा वाट्स ऐप को खरीदे जाने के बाद सभी के मन में एक ही बात रह रह कर आती है तो क्या अब वाट्स ऐप में भी फेसबुक की तरह ऐड आने लगेंगे या फिर वाट्स ऐप में नए फीचर जोड़े जाएंगे।
आईए जानतें है कुछ ऐसे फीचरों के बारे में अगर वो वाट्स में आ गए तो क्या होगा।
लाइक बटन
इस समय वाट्स ऐप में कोई भी लाइक बटन नहीं है लेकिन क्या भविष्य में वाट्स ऐप में लाइक बटन नहीं आएगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हो सकता है वाट्स ऐप मे पिंग की जगह आपको लाइक बटन प्रयोग करनी पड़े।
टैगिंग
वाट्स ऐप में एक साथ ढेर सारे दोस्तों का ग्रुप बना कर आप कोई भी मैसेज भेज सकते हैं। वाट्स ऐप की पॉपुलरिटी का ये एक बड़ा कारण है। लेकिन अगर वाट्स में ये फीचर लिमिटेड कर दिया जाए और दोस्तों को टैग करने का ऑप्शन आ जाए तो।
रिकमंडेशन
फेसबुक की तरह वाट्स ऐप में भी अगर रिकमंड करने का ऑप्शन आ जाए तो शायद इसके प्रति लोगों का अकर्षक कम होने लगेगा क्योंकि अभी आप सिर्फ उन्हीं के साथ वाट्स ऐप में मैसेज और फोटो, वीडियो शेयर कर सकते हैं जिनके नंबर आपके फोन में सेव हों।
ट्रेंडिंग हैशटैग
'#' हैश टैग लगाने की आदत हमें ट्विटर ने लगवाई लेकिन अब गूगल प्लस, फेसबुक में भी हैश टैग ऑप्शन आ चुका है। इसे देखकर हो सकता है वाट्स ऐप में भी '#' का ऑप्शन आ जाए जिससे आप अपने दूसरे दोस्तों को भी हैश टैग से जोड़ सकें।


Click it and Unblock the Notifications







