Home
News

गूगल द्वारा बनाए गए 5 प्रोडक्ट जो फेल हो गए

By Roith

गूगल एक सफल कंपनी है इस बात में कोई शक नहीं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है गूगल जो भी प्रोडेक्‍ट बनाती है वो सभी सक्‍सेसफुल होते है। गूगल ने ऐसे कई प्रोडेक्‍ट बाजार में लांच किए थे जो थोड़े समय बाद फेल हो गए। चलिए आज ऐसे 5 गूगल प्रोडेक्‍ट्स पर नज़र डालते हैं जिन्‍हें गूगल ने लांच करने के कुछ समय बाद ही बंद कर दिया।

गूगल द्वारा बनाए गए 5 प्रोडक्ट जो फेल हो गए

1. गूगल रीडर

गूगल रीडर एक RSS फ़ीड रीडर था जिसे गूगल ने 2005 में बनाया था। यह शुरुआत में काफी पॉपुलर भी हुआ, इसकी मदद से अलग-अलग वेबसाइटों और ब्‍लॉग के कंटेंट को एक जगह पढ़ा जा सकता था। हालांकि, 2013 में गूगल ने इसे बंद कर दिया था, गूगल का कहना था ज्‍यादातर यूज़र्स सोशल मीडिया पर शिफ्ट हो रहे है जिसकी वजह से इसका उपयोग काफी कम लोग करने लगे थे।

2. गूगल वेव

2009 में लॉन्च किया गया गूगल वेव एक कम्युनिकेशन और हेल्‍प टूल था। इसका मकसद ईमेल, चैटिंग, और वेब मीटिंग जैसी सर्विस को एक साथ लाना था। लेकिन इसे प्रयोग करना लोगों को थोड़ा कठिन लगा वे इसे आसानी से समझ नहीं पाए। 2012 में गूगल को इसे बंद करना पड़ा।

3. गूगल Buzz

गूगल Buzz को गूगल ने अपने पिछले प्रोडेक्‍ट गूगल वेव बंद करने के बाद उसके विकल्‍प के रूप में लांच किया था। यह एक सोशल नेटवर्किंग और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म था। लेकिन कम यूजर्स होने की वजह से 2011 में इसे बंद करना पड़ा।

4. गूगल ऑथरस

2011 में लॉन्च किया गया गूगल ऑथर्स सर्विस बेस प्रोडेक्‍ट था जिसका इस्तेमाल वेब पर पब्‍लिश कंटेंट को राइटर्स से जोड़ने के लिए किया जाता था। लेकिन ज्‍यादातर राइटर इसका उपयोग नहीं करते थे और 2014 में इसे बंद कर दिया गया।

5. गूगल प्लस

गूगल प्लस गूगल का सोशल नेटवर्क प्‍लेटफार्म था जो 2011 में शुरू किया गया था। यह फेसबुक और ट्विटर जैसे प्‍लेटफार्म से मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। हालांकि, यह कभी वैसा पॉपुलर नहीं हो पाया और 2019 में इसे फाइनली बंद कर दिया गया।

इन प्रोडेक्‍ट को देखकर ये कहा जा सकता है गूगल हमेशा नए प्रोडेक्‍ट बनाने पर काम करता रहता है लेकिन जरूरी नहीं वे सभी प्रोडेकट आगे चलकर सफल हो, लोगों की जरूरतें समय के साथ बदलती रहती है अगर कोई प्रोडेक्‍ट उन जरूरतों के साथ तालमेल नहीं बैठा पाता तो उन्‍हें भविष्‍य में बंद करना पड़ता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Explore the 5 products that Google had to shut down despite its massive success, including Reader, Wave, Buzz, authorship and the ill fated social network, Google Plus.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X