Home
News

भविष्‍य में आने वाले 5 स्‍मार्टफोन फीचर

दोस्‍तों क्‍या आप जानते हैं कि एक फोन और स्‍मार्टफोन में क्‍या अंतर होता है, फोन में कुछ फीचर और जोड़ दीजिए तो वो स्‍मार्टफोन बन जाता है, जैसे फोन कॉलिंग तो एक साधारण फोन में भी होती है लेकिन अगर आप फोन कॉलिंग के साथ वॉयस डायलिंग और स्‍मार्टफोन पिकअप कॉलिंग जोड़ दीजिए तो वो स्‍मार्टफोन कहलाने लगेगा। हाल ही में लांच हुए एचटीसी वन, सैमसंग गैलेक्‍सी एस4 और सोनी एक्‍सपीरिया ज़ी में कुछ ऐसे फीचर दिए गए हैं जो इन्‍हें हाई इंड स्‍मार्टफोन बनाते हैं।

ऐसे ही आने वाले समय में स्‍मार्टफोन में कुछ ऐसे फीचर आएंगे जो आपके स्‍मार्टफोन को एक कंप्‍लीट इंटरटेनमेंट डिवाइस बना देंगे। जैसे आप उसमें 3डी मूवी का मजा ले सकेंगे और साथ में प्रोजेक्‍टर की मदद से बड़े परदें पर मूवी देख भी सेकेंगे। ऐसे ही कई दूसरे फीचर हैं जो आने वाले स्‍मार्टफोनों में होंगे। आईए जानते हैं भविष्‍य में आने वाले 5 स्‍मार्टफोन फीचरों के बारे में,

Augmented Reality (AR)

Augmented Reality (AR)

आगमेंटेड रियलिटी एक तरह की कंप्‍यूटर टेक्‍नालॉजी है जिसकी मदद से हम अपने स्‍मार्टफोन में ज्‍यादा बेहतर तस्‍वीरें, वीडियो और ग्राफिक्‍स के साथ जीपीएस डेटा का प्रयोग कर सकते हैं। एआर टेक्‍नालॉजी आजकल के मुकाबले ज्‍यादा तेजी से डेटा और जगहों को सर्च कर सकती है।

Flexible Screens

Flexible Screens

फ्लेक्‍सिबल स्‍क्रीन के मामले में सैमसंग काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है उम्‍मीद है जल्‍द आपके हाथों में ऐसी स्‍क्रीन वाले स्‍मार्टफोन होंगे जिनकी स्‍क्रीन को रबर की तरह मोड़ सकेंगे। ऐसी स्‍क्रीन को बनाने में ओलिड टेक्‍नालॉजी का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा आप स्‍क्रीन को दोंनो तरफ से प्रयोग कर सकते हैं।

In-Built Projector

In-Built Projector

फ्लेक्‍सबिल स्‍क्रीन के साथ फोन में प्रोजेक्‍टर की सुविधा भी आपको जल्‍द मिलने वाली है कई स्‍मार्टफोन कंपनियां स्‍मार्टफोन में प्रोजेक्‍टर सपोर्ट पर काम कर रही हैं हालाकि सैमसंग के अलावा इंटेक्‍ट, आईबॉल भी अपने प्रोजेक्‍टर फोन लांच कर चुका है लेकिन वो इतने कामयाब नहीं हुए क्‍योंकि उनकी क्‍वालिटी उतनी अच्‍छी नहीं थी जैसी लोगों को चाहिए।

Voice Control

Voice Control

वॉयस कंट्रोल की सुविधा लगभग सभी स्‍मार्टफोनों में आ चुकी है। जैसे एप्‍पल में सीरी, सैमसंग का एसवॉयस लेकिन भविष्‍य में आने वाले स्‍मार्टफोनों में इससे भी बेहतर वॉयस सपोर्ट मिलेगा जिससे आप दुनिया की किसी भी भाषा का प्रयोग बड़ी आसानी से कर सकेंगे।

3D Screens & Holograms

3D Screens & Holograms

3डी के मामले में एलजी दूसरी कंपनियों के मुकाबले ज्‍यादा तेजी से आगे बड़ रहा है। 2जी स्‍मार्टफोनों के साथ आनेवाले समय में 3डी स्‍क्रीन साधारण बात हो जाएगी इसके अलावा आप कभी भी किसी वीडियो और तस्‍वीरों को 3डी में बदल कर देख सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X