₹1000 से कम में 5 मास्क, जो बन सकते हैं आपके 'वियरेबल एयर प्यूरीफायर'
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अपने चरम पर है। बीते कुछ दिनों में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) खतरनाक स्तर को पार कर चुका है। ऐसे में जहां बाहर निकलना सेहत के लिए खतरा बन गया है, वहीं घर के अंदर भी ताजी हवा मिलना मुश्किल हो गया है।
कमरे को वेंटिलेट करने के लिए खिड़कियां खुली रखना संभव नहीं, इसलिए लोग एयर प्यूरीफायर और मास्क की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहन लें। यहां कुछ बेहतरीन मास्क ऑप्शंस बताए गए हैं, जो ₹1000 से कम कीमत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (जैसे Amazon और Flipkart) पर उपलब्ध हैं।

1. 3M Respirator 6200 (कीमत: ₹843)
NIOSH-अप्रूव्ड यह रीयूजेबल हाफ-फेस मास्क ड्यूल-फिल्टर सिस्टम के साथ आता है जो ऑर्गेनिक वाष्प और गैसों से सुरक्षा देता है। इसका सॉफ्ट मटेरियल और एडजस्टेबल स्ट्रैप इसे लंबे समय तक पहनने में आरामदायक बनाते हैं। इसे साफ कर बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
2. AirGearPro G-500 (कीमत: ₹599)
यह CE सर्टिफाइड मास्क ड्यूल फिल्ट्रेशन सिस्टम (A1P2 रेटिंग) के साथ आता है जो 95% तक हानिकारक पार्टिकल्स को रोकता है। इसका रीयूजेबल डिजाइन और लाइटवेट मटेरियल लंबे इस्तेमाल के लिए बेहतर है।
3. Serplex Respirator Mask (कीमत: ₹640)
इंडस्ट्रियल लेवल प्रोटेक्शन देने वाला यह मास्क गैस, धूल और जहरीले कणों से बचाता है। साइड-माउंटेड फिल्टर वजन को संतुलित रखते हैं जिससे सांस लेना आसान और आरामदायक रहता है।
4. Shivexim Respirator Mask (कीमत: ₹436)
यह ड्यूल-कार्ट्रिज सिस्टम के साथ आता है जिसमें एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर लगे हैं। यह धूल, पाउडर, पेट्रोल वाष्प, पेस्टीसाइड्स और सॉल्वेंट्स जैसे हानिकारक पदार्थों से सुरक्षा देता है।
5. Venus V-800 Respirator Mask (कीमत: ₹840)
यह मास्क ABEK1 P2R मल्टीगैस फिल्टर के साथ आता है जो कई प्रकार की गैसों और वाष्पों से सुरक्षा देता है। इसका हल्का थर्मोप्लास्टिक बॉडी स्किन-फ्रेंडली और लैटेक्स-फ्री है। इसमें लगा वेंट वॉल्व कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालता है जिससे सांस लेने में आराम मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








