Home
News

फोटोशॉप हुआ पुराना, यूज़ करके देखें ये 5 एडिटिंग टूल

By Gizbot Bureau

फोटो एडिट करना हो या फिर कोलाज बनाना हो, फोटो से जुड़ी हर कलाकारी के लिए फोटोशॉप (Photoshop) और कैनवा (Canva) का नाम हर कोई जानता है, फोटोशॉप के लिए आपको 7 दिन का फ्री ट्रायल वर्जन मिलता है इसके बाद 2515 रु की शुरुआती कीमत में इसका प्‍लान लेना पड़ता है, वहीं दूसरा ऑप्‍शन है कैनवा जो सोशल मीडिया में फोटो एडिटिंग के लिए बेस्‍ट टूल माना जाता है।

लेकिन क्‍या आप जानते है इनके अलावा कई ऐसे दूसरे ऑनलाइन टूल भी मौजूद हैं जिनमें AI सपोर्ट के साथ फोटो एडिटिंग की जा सकती है। चलिए नजर डालते है कुछ ऐसे ऑनलाइन टूल्‍स पर

फोटोशॉप हुआ पुराना, यूज़ करके देखें ये 5 एडिटिंग टूल

1- Fotoram

सिंपल फिल्‍टर या फिर फोटो कोलाज बनाना चाहते हैं Fotoramio इसके लिए बेस्‍ट टूल कहा जा सकता है। इसमें भले ही ज्‍यादा ऑप्‍शन नहीं मिलते है लेकिन इसी वजह से इसे यूज़ करना बेहद आसान है। इसमें इफैक्‍ट, फ्रेम के साथ फोटो में टेक्‍ट भी लिखे जा सकते हैं। इसके आसान इंटरफेज़ की वजह से कोई भी इसमें फोटो एडिटिंग कर सकता है।

कीमत : फ्री

ट्राई करें : http://fotoram.io

2- Snappa

स्‍नैपा साधारण फोटो एडिटिंग टूल से थोड़ा हटकर है, इसे मार्केंटिंग, सोशल मीडिया, डिस्‍प्‍ले ऐड की दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। हालाकि इसमें फ्री ऑप्‍शन मौजूद है लेकिन अगर आप प्रोफेशल है तो इसका पेड वर्जन की आपके लिए बेस्‍ट रहेगा। इसके फ्री वर्जन में 1 यूज़र को ही एक्‍सेस मिलता है साथ ही 6,000 से ज्‍यादा टेंपलेट और 5,000,000 से ज्‍यादा एचडी फोटो और ग्राफिक्‍स दिए गए है। अगर आप इसका फ्री प्‍लान यूज़ करते हैं तो एक महिने में सिर्फ 3 डाउनलोड ऑप्‍शन मिलते हैं जो काफी कम है जिसकी वजह से इसका पेड वर्जन लेना ज्‍यादा अच्‍छा है।

कीमत : फ्री/पेड

ट्राई करें : http://snappa.com

3- About Easil

इस टूल की सबसे खास बात है इसका ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर या फिर आसान भाषा में कहे किसी भी फोटो, टेम्पलेट को एडिट करने के लिए आपको बस चीजों को एक जगह से दूसरी जगह माउस की मदद से उठा कर रखना है। इसमें 30 दिनों का फ्री ट्रायल वर्जन मिलता है जिसमें टूल का फुल एक्‍सेस दिया जाता है। अगर टूल पसंद आता है तो इसका पेड वर्जन बाद में ले सकते हैं।

कीमत : फ्री/पेड

ट्राई करें : http://about.easil.com

4- Pixlr

अगर आपके पास फास्‍ट इंटरनेट कनेक्शन नहीं है तो ये टूल सबसे बेस्‍ट कहा जा सकता है। शुरुआत में कई साल तक Pixlr एकदम फ्री था लेकिन बाद में इसमें पेड ऑप्‍शन दिया जाने लगा। इसकी सबसे खास बात है इसमें वो सभी ऑप्‍शन मिल जाएंगे जो फोटोशॉप में दिए गए है साथ ही AI की मदद से फोटो एडिटिंग भी की जा सकती है। वैसे तो इसे आप फ्री भी कह सकते हैं क्‍योंकि इसका पेड वर्जन 166 रु महिने से शुरु होता है जिसमें इसके सभी फीचर्स का प्रयोग कर सकते हैं इतनी कम कीमत में इतने फीचर्स के साथ फिलहाल कोई फोटो एडिटिंग टूल नहीं मिलेगा।

कीमत : फ्री/पेड

ट्राई करें : http://pixlr.com

5- Photopea

Photopea एक वेब बेस्‍ड फोटो और ग्राफिक्‍स एडिटर है जिसमें फोटो एडिटिंग से जुड़े लगभग सभी काम किए जा सकते हैं, लेकिन इसमें जो सबसे खास बात है वो है मल्‍टीपल फाइल सपोर्ट यानी PSD, AI, SKETCH, PDF, RAW जैसी सभी तरह की फाइल का सपोर्ट दिया गया है जो कम ही फोटो एडिटिंग प्‍लेटफॉर्म में मिलता है, ये टूल पूरी तरह से फ्री है।

कीमत : फ्री/पेड

ट्राई करें : http://photopea.com

 
Best Mobiles in India

English summary
These are 5 top photo editing tools you can use to upgrade your photo editing skills. This article covers Fotoram AI, Snappa for graphic design, and free canva alternatives that are just as powerful as Photoshop.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X