Home
News

Samsung Galaxy S25 FE को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 फोन, कीमत भी कम

Samsung Galaxy S25 FE की ग्लोबल मार्केट में एंट्री हो चुकी है। फोन गैलेक्सी एस25 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल मॉडल है। हालांकि, इसमें स्पेसिफिकेशन कमोवेश Galaxy S25 जैसे ही दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन भारतीय मार्केट में धूम मचा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स वाले 5 अन्य फोन भी मार्केट में अवेलेबल हैं? ये फोन डिजाइन, स्पीड और कैमरा क्वालिटी का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।

ये सैमसंग को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ये सभी 50,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं और गेमिंग, फोटोग्राफी, और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हैं। आइए, इन धांसू फोन्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 फोन

Realme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल बनाता है। 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 5,800mAh बैटरी 120W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP+50MP+8MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा है, जो फोटोग्राफी में भी कमाल दिखाता है।

Vivo T4 Ultra

Samsung Galaxy S25 FE को कड़ी टक्कर देते हैं ये 5 फोन

Vivo T4 Ultra में 6.67-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। MediaTek Dimensity 9300+ 5G चिपसेट इसे तेज़ बनाता है। 5,500mAh बैटरी 90W चार्जिंग के साथ आती है। ट्रिपल कैमरा (50MP+8MP+50MP) और 32MP सेल्फी कैमरा इसे सैमसंग से आगे ले जाता है।

OnePlus 13R

OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 6.78-इंच का Aqua Touch 2.0 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। 6,000mAh बैटरी 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। 50MP+8MP+50MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा इसे गेमिंग और फोटो के लिए शानदार बनाता है।

Oppo Reno14 Pro

Oppo Reno14 Pro में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट और 6,200mAh बैटरी 80W चार्जिंग के साथ इसे ताकत देती है। ट्रिपल 50MP+50MP+50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा इसे फोटोग्राफी में अव्वल बनाता है।

Google Pixel 9a

Google Pixel 9a में Google Tensor G4 प्रोसेसर और 6.3-इंच का Actua डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। 5,100mAh बैटरी और ड्यूल 48MP+13MP रियर कैमरा, साथ में 13MP फ्रंट कैमरा इसे सैमसंग के मुकाबले खास बनाता है।

क्यों चुनें ये फोन?

ये सभी फोन सैमसंग गैलेक्सी S25 FE से बेहतर बैटरी, फास्ट प्रोसेसर, और शानदार कैमरा ऑफर करते हैं। कीमत के हिसाब से ये वैल्यू फॉर मनी हैं और हर जरूरत को पूरा कर सकते हैं। अगर आप सैमसंग के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये ऑप्शंस आपके लिए बेस्ट हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X