Home
News

5 प्वाइंट जिनसे iPhone 17 Air, Samsung Galaxy S25 Edge को मात दे सकता है?

Slimmer, lighter, better- साल 2025 में ये तीन शब्द खूब सुर्खियों में रहे हैं। पहले Samsung Galaxy S25 Edge के लिए और अब iPhone 17 Air के लिए। सैमसंग का फोन पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है, वहीं Apple अपने 17 लाइनअप के साथ 9 सितंबर को iPhone 17 Air लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। दोनों ही फोन स्लिम हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि कौन-सा फोन ज्यादा दमदार साबित होगा? भले ही Apple के Air मॉडल की ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं आई है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स ने हमें काफी आइडिया दे दिया है। आइए इन दोनों फोनों का अंतर समझते हैं।

5 प्वाइंट में समझें iPhone 17 Air और Galaxy S25 Edge में फर्क

1. ज्यादा स्लिम डिजाइन

Samsung Galaxy S25 Edge का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका स्लिम डिजाइन है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Air इसे भी पीछे छोड़ सकता है। Galaxy S25 Edge की मोटाई सिर्फ 5.8mm है, लेकिन iPhone 17 Air की मोटाई को लेकर कई लीक सामने आए हैं। कुछ कहते हैं 5.65mm, कुछ 5.5mm और कुछ तो 5.44mm तक। यानी Apple का फोन और भी ज्यादा स्लिम हो सकता है।

2. हल्का वजन

जितना पतला फोन, उतना हल्का होने की उम्मीद रहती है। खासकर जब उसका नाम ही Air हो। Galaxy S25 Edge का वजन 163 ग्राम है, जो पहले से ही काफी हल्का है। तुलना करें तो iPhone 16 का वजन 170 ग्राम, iPhone 16 Plus का 199 ग्राम और iPhone 16 Pro Max का 227 ग्राम है।
लेकिन एक लीक के मुताबिक iPhone 17 Air का वजन सिर्फ 145 ग्राम हो सकता है, जो इसे Galaxy S25 Edge से भी हल्का बना देगा।

3. कैमरे में बढ़त?

कैमरे के मामले में Galaxy S25 Edge के पास दमदार सेटअप है। जिसमें 200MP वाइड सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP फ्रंट कैमरा है। हालांकि, इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया गया है, जो एक बड़ी कमी है।

वहीं, iPhone 17 Air में रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ एक ही रियर कैमरा (48MP) और 12MP फ्रंट कैमरा होगा। यानि कैमरे के मामले में Apple का फोन शायद पीछे रह जाए, लेकिन अगर उसका सिंगल कैमरा कमाल कर देता है तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा।

4. ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस

Apple के फोनों की सबसे बड़ी ताकत उनका पावरफुल प्रोसेसर होता है। Samsung Galaxy S25 Edge में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 12GB RAM है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है।
लेकिन, iPhone 17 Air को लेकर रिपोर्ट्स कंफ्यूज करती हैं। कुछ कहते हैं इसमें A19 चिपसेट होगा (iPhone 17 जैसा), जबकि कुछ का मानना है कि इसमें A19 Pro चिपसेट मिलेगा (Pro सीरीज जैसा)। अगर Pro वाला चिपसेट मिलता है, तो यह Samsung के Snapdragon 8 Elite को पछाड़ सकता है।

5. बैटरी लाइफ

पतले फोन में बैटरी लाइफ हमेशा एक चैलेंज होती है। Galaxy S25 Edge में सिर्फ 3,900mAh बैटरी है, जबकि इसी साइज स्क्रीन वाले Galaxy S25 Plus में 4,900mAh की बैटरी मिलती है।

iPhone 17 Air की बैटरी इससे भी छोटी यानी 3,000mAh से कम बताई जा रही है। हालांकि, Apple के ऑप्टिमाइज्ड iOS की वजह से इसका बैकअप मौजूदा iPhones जैसा या उससे बेहतर हो सकता है।

आखिर में हम यही कहेंगे कि फिलहाल Air मॉडल मार्केट में मौजूद नहीं है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है तो सही कंपेरिजन तो इसके लॉन्च होने के बाद ही हो पाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X