5 खास गैजेट्स, जो आपकी जिंदगी को बनाएगी आसान, बहुत आसान
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स ने कई बार ऐसा साबित किया है कि उसमें कल्पनाओं को हकीकत में बदलने की ताकत है। ये सच भी है कि गैजेट्स ने हमारी जीवन को ज्यादा आसान बना दिया है। मार्केट में कई अलग अलग प्रकार के गैजेट्स उपलब्ध हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही डेलीलाइफ में इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स को बारे में बताएंगे जिन्हें आप आसानी से खरीद सकते हैं और वे आपको काफी पसंद भी आएंगे।

1) Maxtrax
अगर आप बीच पर ड्राइविंग करने के शौकीन हैं तो ये गैजेट आपके काम की चीज़ है। एक तरह का व्हीकल रिकवरी टूल है। हमें अक्सर देखने को मिलता है कि बीच पर गाड़ी रेत में फंस जाती है तो ऐसे में व्हीकल रिकवरी करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी कभी स्थिति बनें तो आप इस प्लास्टिक गैजेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे इंस्टॉल करना बेहद आसाना है और खास बात यह है कि ये ड्यूरेबल है।आप इसे अपने व्हीकल के चारों टायरों पर सेट करना है और उसके बाद आप आसानी से व्हीकल की सेल्फ रिकवरी कर सकते हैं। इसके बाद बिना किसी बाहरी फोर्स के आसानी से आपकी गाड़ी रेत से बाहर आ जाएगी।
2) Braille Printer
अक्सर हम नाम पढ़कर चीजों की पहचान करते हैं लेकिन अंधे लोगों के लिए चीजों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वो लोग Braille स्क्रिप्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसे प्रिंट करना काफी मुश्किल और महंगा होता है।
खास इस उद्देश्य के लिए Braille प्रिंटर को बनाया है। इसकी मदद से Braille स्क्रिप्ट को प्रिंट करना बहुत आसान होता है। इसको बाहर कहीं कैरी करना भी आसान होता है।
3) Fingertip microscope
आपने अक्सर लैब्स में बड़े माइक्रोस्कोप्स को देखा होगा। ये माइक्रोस्कोप्स काफी बड़े होते हैं जिन्हें कैरी करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में फिंगरटिप माइक्रोस्कोप एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसका साइज़ सिर्फ एक फिंगर जितना ही होता है।
इस माइक्रोस्कोप को किसी भी स्मार्टफोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। ये माइक्रोस्कोप ऑब्जेक्ट्स को 200 गुना ज़ूम कर सकता है। खास बात ये है कि इसमें आपको हाई रेजोल्यूशन की इमेज दिखाई देगी। इसमें आपको एक माइक्रोस्कोप रूलर भी दिया जाएगा जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों की डिवाइसेस को सपोर्ट करता है।
4) Livin Shower
हर किसी के बाथरूम में शॉवर का इस्तेमाल होता है लेकिन इसमें पानी बहुत ज्यादा खर्च होता है और इसी समस्या से निपटने के लिए एक स्मार्ट गैजेट बनाया गया। ये स्मार्ट Livin Shower पानी के बहाव को नियंत्रण में रखता है और साथ ही पानी के तापमान को भी मैनेज करता है।
इसका फायदा ये भी है कि आपके द्वारा इस्तेमाल गए पानी की सारी डिटेल ऐप पर दिखाता है। पानी की ज्यादा खपत होने पर आपको आपके स्मार्टफोन पर अलर्ट भी मिलता है। पानी के फिजूलखर्च को रोकने के लिए ये गैजेट बहुत महत्वपूर्ण है।
5) Mighty Mug
बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए ऑर्गेनाइज्ड रहना जरूरी है और प्रोडक्टिविटी आती है एक्टिव मांइड से। वैसे तो एक कप कॉफी आपके काम को काफी हद तक आसान कर सकती है लेकिन जल्दबाज़ी के चक्कर में यही कॉफी कई बार आपके काम को बिगाड़ भी देती है। जैसे कई बार आपके वर्कस्टेशन पर कॉफी गिरकर आपके स्मार्टफोन या ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स को खराब कर देती है।
ऐसे में आपको ज़रूरत है Mighty Mug की। इसका बेस काफी वज़नी है जिसके कारण किसी भी शेकिंग मूवमेंट से भी ये आपको टेबल पर नहीं गिर सकता। इसे शेक और शॉक प्रूफ बनाया गया है। इसमें किसी भी लिक्विड को 6 घंटे तक गर्म रखने और 24 घंटे तक ठंडा रखने की क्षमता है।
इसी तरह के नए-नए गैजेट्स और उनके इस्तेमाल या किसी भी तरह के टेकनोलॉजी टिप्स एंड ट्रिक्स को जानने और पढ़ने के लिए गिज़बॉट हिंदी से जुड़े रहे। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी ऐसी सभी टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ-साथ लेटेस्ट स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के बारे में भी जान सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications