Home
News

हर कोई जानना चाहता है रिलायंस जियो से जुड़े इन 5 सवालों के जवाब!

By Agrahi

जियो 4जी ने दूसरी टेलिकॉम कंपनियों का जीना हराम कर दिया है, सुनने में ये भी आ रहा है टेलिकॉम कंपनियों ने रिलायंस जियो को लेकर पीएमओ को चिट्टी भी लिखी है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सिम लेने के लिए लोगो ने दुकान के लंबी लाइन लगाई हो। ऐसे में एक आम उपभोक्‍ता के मन में सवाल उठना लाजमी है क्‍योंकि जो काम बीएसएनल, वोडाफोन और एयरटेल जैसी बड़ी कपंनियां इतने सालों में नहीं कर सकीं वो रिलायंस ने कुछ महिनों में ही कर दिखाया।

रिलायंस जियो का प्रीव्यू ऑफर धमाकेदार भी है और बेहद फायदेमंद भी। इसकी 31 दिसंबर तक मुफ्त दी जा रही सेवाओं का लाभ हर कोई उठाना चाहता है। सस्‍ता इंटरनेट और फ्री वॉयस कॉल किसी के लिए भी सपने से कम नहीं है। ऐसे में लोगों के मन में ढेरों सवाल उठ रहे हैं जिनमें से कुछ हम आपके लिए लाए हैं।

सवाल: 1

सवाल: 1

रिलायंस जियो को लेकर सबसे आम सवाल जो हर किसी के मन में है वो ये है कि क्या यह सिम 3जी फोन में काम करेगा?

तो हम आपको बता दें कि रिलायंस जियो 4जी केवल 4जी LTE स्मार्टफोन में काम करता है, हालाँकि फोन में कुछ टेक्निकल चेंज करने पर यह 4जी सिम आपके 3जी फोन में भी काम कर सकता है। लेकिन हम आपको सुझाव देंगे कि आप अपने फोन में कुछ टेक्निकल छेड़-छाड़ न करें।

सवाल : 2

सवाल : 2

क्या रिलायंस जियो अपने 2जी या 3जी प्लान भी पेश करेगा?

रिलायंस जियो केवल 4जी प्लान के साथ ही उपलब्ध है। फिलहाल जियो की 2जी या 3जी प्लान पेश करने की कोई संभावनाएं नहीं हैं।

सवाल : 3

सवाल : 3

10,000 रु से कम में उपलब्ध रिलायंस जियो ऑफर का LYF ब्रांड स्मार्टफोन कौन सा है?

रिलायंस जियो का प्रीव्यू ऑफर लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन के साथ ही सभी ब्रांड के 4जी स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध है। लेकिन यदि आप बजट लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें

सवाल : 4

सवाल : 4

रिलायंस जियो 4जी की स्पीड क्या होगी?

रिलायंस जियो टेलिकॉम इंडस्ट्री में बवाल मचा रहा है। फोन की इंटरनेट स्पीड अन्य टेलिकॉम कंपनियों से बेहतर है। हिंदी गिज़बॉट ने जियो का स्पीड टेस्ट किया और साथ ही यूज़ वोडाफोन और एयरटेल की इंटरनेट स्पीड से भी कमपेयर किया है।

सवाल : 5

सवाल : 5

क्या रिलायंस जियो का प्रीव्यू ऑफर सभी 4जी स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है?

जी हां! रिलायंस जियो ने अपना प्रीव्यू ऑफर अब सभी 4जी स्मार्टफोन के लिए पेश कर दिया है। अब हर 4जी स्मार्टफोन यूज़र जियो के ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 Things everyone wants to know about reliance 4G. Here are those 5 questions and their answers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X