Home
News

5 चीजें जो आपको फेसबुक में नहीं पोस्‍ट करनी चाहिए

कई बार इंटरनेट पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं लेकिन इसमें काफी गलती उन यूजरों की भी होती है जो बिना सोंचे समझे अपनी पर्सनल जानकारी फेसबुक में डाल देते हें। जबकि फेसबुक के साथ हमें कभी भी किसी दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट में अपनी निजी जानकारी नहीं डालनी चाहिए। इसके अलावा कई जरूरी बातें हैं जो हमें फेसबुक पर कभी भी अपडेट नहीं करनी चाहिए।

1- कभी भी फेसबुक में अपनी लोकेशन न शेयर करें अक्‍सर लोग एयरपोर्ट या फिर किसी होटल में होते हें तो वे तुरंत अपनी लोकेशन फेसबुक में शेयर कर देते हैं हां इसके बदल अपने जानने वालों को फोन पर अपनी लोकेशन बता दें, पूरी दुनियां को बताने क्‍या जरूरत है।

2- अगर आपने कोई नया गैजेट खरीदा है तो जाहिर सी बात है उसकी खुशी आपको होगी लेकिन उसे फेसबुक में शेयर करने की क्‍या जरूरत है इस बात पर जरा गौर करिएगा। मान लीजिए आपने 30 हजार का कोई नया फोन खरीदा और तुरंत उसे फेसबुक में अपडेट कर दिया तो जरा सोंचिए कई लोगों के मन में आपके लिए ईष्‍या आ सकती है।

3- काफी लोगों को ये बात परेशान करती है कि आखिरी दोस्‍तों को सजेस्‍ट करना कहां की अकलमंदी हैं दोस्‍त अगर सजेशन से बनाए जाएं जो दोस्‍त कैसे। इसलिए कभी भी किसी दोस्‍त को किसी दूसरे दोस्‍त के लिए फेसबुक में सजस्‍ट न करें।

4- माना फेसबुक में कई एप्‍लीकेशन दी गईं हैं लेकिन जबरजस्‍ती किसी ऐसे व्‍यक्ति को वो एप्‍लीकेशन इंस्‍टॉल करने की सलाह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मै ये इसलिए कह रहा हूं क्‍योंकि मेरे फेसबुक पर्सनल प्रोफाइल में रोज ढेरों एप्‍लीकेशनों की रिक्‍वेस्‍ट आती रहती है जिसकी वजह से अब रिक्‍वेस्‍ट ऑप्‍शन मुझे ब्‍लॉक करना पड़ा है। ऐसा दूसरों के साथ न हो इसलिए किसी भी एप्‍लीकेशन को फेसबुक में सजेस्‍ट न करें।

5- कुछ लोगों को हर पेज और पोस्‍ट लाइक करने की आदत होती है, आप कोई भी वेबसाइट ओपेन करें उसमें फेसबुक लाइक और दूसरी सोशल नेटवर्क साइटों के ऑप्‍शन हमेशा सामने ही रहते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि झट से आप बिना सोंचे समझे उसे लाइक मार दें। केवल उसी पोस्‍ट और साइट को लाइक करें जिसे आप पसंद करें न कि हर चीज लाइक मारे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X