क्या आप जानते हैं फोन में दिए गए इन 5 जादुई फीचरों के बारे में
स्मार्टफोन कैमरे की मदद से फोटो खींचने के अलावा कई दूसरे काम भी किए जा सकते हैं, एंड्रायड फोन में दिए गए कैमरे में ऐसे कई फीचर होते हैं जिनका प्रयोग करके आप बेहतर फोटो खींच सकते हैं।
इसके अलावा कुछ एंड्रायड एप्लीकेशनों को इंस्टॉल करके कैमरा को ज्यादा बेहतर तरीके से प्रयोग किया जा सकता है। हम आपको आप 5 ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रह हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने कई काम आसान कर सकते हैं।
Allign objects on the wall perfectly
एंड्रायड फोन कैमरा में ग्रिड लाइन व्यू ऑप्शन की मदद से आप ज्यादा बेहतर तरीके से फोटो कैपचर कर सकते हैं, मान लीजिए अगर आप दीवार में लगी तस्वीरों की फोटो एकदम सीधे खींचना चाहते हैं तो ग्रिड लाइन की मदद से कैमरा सेट करके फोटो क्लिक कर सकते हैं।
See things at far off distances with ease
अगर आपके फोन कैमरा में जूम करने का फीचर दिया गया है तो दूर की चीजे फोन में पास करके आराम से देखी जा सकती हैं। जैसे दूर लगे किसी बोर्ड में लिखा शब्द अगर समझ नहीं आ रहा है तो बिना फोटो खीचें आप दूर की चीजें पास से देख सकते हैं।
Real-time text translation
अगर आप किसी दूसरे देश की यात्रा पर निकले हैं या फिर किसी ऐसी जगह पर पहुंच गए हैं जहां पर लिखी हुई भाषा आपको समझ नहीं आ रही है तो गूगल प्ले में ऐसी कई एप्लीकेशने दी गईं हैं जो टेक्ट को किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकतीं हैं। ऐसी ही एक एप्लीकेशन है World Lens Translator जिसे ओपेन करे आप जिस टेक्ट के सामने रखेंगे उसे वो आपके द्वारा चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट कर देगी।
Import Business card contacts to your phone directly
बिजनेस कार्ड को अपने फोन में सेव करने का सबसे आसान तरीका है उसे कैमरे की मदद से स्कैन करें और उसमें लिखा सारा टेक्ट सेव कर लें इसके लिए आपके फोन में cam card जैसी एलीकेशन होनी चाहिए जो किसी भी बिजनेस कार्ड को फोन में सेव कर सकती है।
Check if your remote battery needs a change
ये एक मजेदार ट्रिक हैं, रिमोट कंट्रोल इंफ्रारेड किरणों की मदद से टीवी, ऐसी और कई दूसरी डिवाइसेस से कनेक्ट रहते हैं, ये इंफ्रारेड किरणे आपको साधारण आखों से नहीं दिखती लेकिन अगर आप अपने रिमोट को सीधे फोन कैमरे के सामने रखेंगे तो ये किरणें आपको दिखेंगे। अगर आपका रिमोट सहीं है तो रिमोट में लिड लाइट की तरह इंफ्रारेड किरणे निकलती हुई दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications







