बोर हो रहे हैं तो चेक करे ये 5 बेकार वेबसाइट
अगर आप काम करते-करते बोर हो गए है और मनोरंजन की तलाश कर रहे है तो बाहर घूमने और टीवी से हटकर आज हम आपको बोरियत दूर करने का एक अनोखा तरीका ले कर आए हैं। क्या आप जानते हैं इंटरनेट पर कुछ ऐसी वेबसाइट्स हैं जो बिना किसी मकसद के बना दी गई हैं। यानी इन्हें हम Useless वेबसाइट बोलते हैं जिसमें न तो आपको कोई ज्ञान मिलता है और न ही किसी काम का कंटेंट।

चलिए नजर डालते हैं 5 सबसे बेकार वेबसाइट्स पर
Papertoilet
जैसा की इसके नाम से आप समझ गए होंगे, इसके होम पेज पर आपको टॉयलेट पेपर रोल दिखेगा जिसे माउस की मदद से आप वैसे ही खींच सकते है जैसे रियल टॉयलेट पेपर खींचते हैं। अब इस साइट को बनाने का क्या मकसद था ये तो भगवान ही जाने।
Plasma Globe
ये रियल प्लाज्मा ग्लोब का वर्चुअल वर्जन कहा जा सकता है, अगर आपको ध्यान हो तो साइंस म्यूजियम में इस तरह का प्लाज्मा ग्लोब आपने देखा होगा। माउस की मदद से इस ग्लोब को टच कर सकते है, ये बिल्कुल उसी तरह से व्यवहार करता है जैसे हाथ से प्लाज़मा ग्लोब टच करने पर करता है।
TheUselessWeb.com
इस वेबसाइट पर जैसे ही आप विजिट करेंगे, इसके होम पेज पर जाने के बाद एक मैसेज दिखेगा जिसके बाद कंप्यूटर द्वारा रैंडमली चुनी गई किसी भी बेकार वेब पेज पर चले जाएंगे। जितनी बार आप होम पेज पर जाएंगे उतनी बार आपको अलग-अलग और अजीब वेबसाइट देखने को मिल जाएंगी।
BlahTherapy.com
क्या आप अपने मन की बात किसी से कहना चाहते हैं लेकिन आसपास कोई नहीं है? इस साइट पर जाकर आप अपने मन की हर बात कह सकते हैं, आपके मन में जो भी भावनाएं है उसे लिख सकते हैं।
Procatinator
लोग चाहे जो भी कहें इंटरनेट पर जितना बिल्लियो के नखरे फेमस है उतने किसी और के नहीं, इस वेबसाइट में आपको बिल्लियों से जुड़े कई वीडियो मिल जाएंगे जिनमें वो अलग-अलग करतब और हरकते करती हुई दिख जाएंगी।
Click to remove
शायद इससे ज्यादा बेकार की साइट आपने कभी विजिट नहीं की होगी, इसके होम पर पेज पर Click to remove लिखा हुआ दिख जाएगा जिसके हर एक अक्षर पर क्लिक करके उसे हटा सकते हैं। बस इससे ज्यादा इसके होमपेज पर आपको कोई दूसरा ऑप्शन नहीं मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








