मार्केट में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं ऐपल के ये 5 प्रॉडक्ट
दिग्गज कंपनी ऐपल अपने शानदार आईफोन के लिए काफी मशहूर है। ऐपल कंपनी आईफोन के अलावा आईपैड और लैपटॉप भी बनाती है। हालांकि इस साल लॉन्च आईफोन X को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
बता दें कि ऐपल पहले भी कई बार कई ऐसे प्रॉडक्ट बना चुका है, जिन्हें मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ऐपल ने अपने शुरुआती दौर में कई प्रॉडक्ट बनाए और एक्सपेरिमेंट किए हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा मार्केट में बुरी तरह फ्लॉप हुए और ऐपल को उन प्रॉडक्ट का उत्पादन भी बंद करना पड़ा।

आज हम आपको अपने इस आर्टीकल में ऐपल के 5 फ्लॉप प्रॉडक्ट के बारे में बता रहे हैं।
iPod Hi-Fi-
आईपोड हाई-फाई एक स्पीकर सिस्टम था, जिसे कंपनी ने साल 2006 में पेश किया था। कंपनी ने इसे 349 डॉलर यानी करीब 23,250 रुपए में पेश किया था। कंपनी का ये प्रॉडक्ट मार्केट में बिल्कुल नहीं खरीदा गया, जिसके बाद कंपनी ने साल 2007 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया।
Macintosh TV-
ऐपल ने साल 1993 में Macintosh TV बनाना शुरू किया था। कंपनी ने शुरुआत में इस टीवी के 10,000 यूनिट्स बनाए थे, लेकिन मार्केट में ऐपल का ये टीवी बुरी तरह फ्लॉप रहा और कंपनी के ये यूनिट्स भी नहीं बिक सके। इसके बाद 1994 में ऐपल की ये टीवी मार्केट से पूरी तरह से गायब हो गईं।
Apple USB Mouse-
ऐपल ने इस माउस को मार्केट में Hockey puck mouse के नाम से 1998 में पेश किया था। ये भी ऐपल के फ्लॉप प्रॉडक्ट में से एक रहा और कंपनी को इसका निर्माण बंद करना पड़ा।

Apple Bandai Pippin-
कंपनी ने ये प्रॉडक्ट खासतौर पर अपने गेमिंग यूजर्स के लिए पेश किया था। ये एक मल्टीमीडिया कंसोल था, जो सीडी प्लेयर के साथ आता था। कंपनी ने इसे साल 1995 में लॉन्च किया था, लेकिन मार्केट में इसकी बिक्री न होने पर साल 1997 में ये बंद हो गया।
Apple Quick Take-
ऐपल क्विक टेक कंपनी का पहला डिजिटल कैमरा कहा जा सकता है, जिसे साल 1994 में लॉन्च किया गया था। हालांकि तब रील वाले कैमरे काफी डिमांड में थे और ऐपल का डिजिटल कैमरा तीन साल बाद 1997 में मार्केट से बाहर हो गया।


Click it and Unblock the Notifications







