भारत में 5G: Airtel 5G सर्विस 12 भारतीय शहरों में लॉन्च, Jio कहा तक पहुंचा

Airtel 5G Plus अब और भी भारतीय शहरों में उपलब्ध है। Airtel और Reliance Jio जैसी टेलीकॉम कंपनियां लगभग हर दिन 5G लिस्ट में नए शहरों को जोड़ रही हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है। कस्टमर को ज्यादा अच्छा अनुभव देने के लिए अब कुछ हवाई अड्डों पर 5जी सर्विस दी जा रही हैं। फिलहाल Airtel कई शहरों में 5G सर्विस दे रही है। आइए जानते हैं कि 5G कहां तक पहुंचा है।
इन शहरों में पहुंचा Airtel 5G
Airtel 5G प्रजेंट में दिल्ली, सिलीगुड़ी, बेंगलुरु, हैदराबाद, वाराणसी, मुंबई, नागपुर और चेन्नई के साथ 12 भारतीय शहरों में उपलब्ध है, जिसके बाद नेटवर्क को गुरुग्राम, पानीपत और गुवाहाटी में भी लॉन्च किया गया था।
पटना में इन जगह 5G
टेलीकॉम कंपनी ने अभी पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाक बंगलो, मौर्य लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र और कुछ अन्य जगहों के साथ पटना के कई क्षेत्रों में 5जी शुरू किया गया है।

इन इंटरनेशनल एयरपोर्ट 5G
कस्टमर को अब बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पुणे में लोहेगांव एयरपोर्ट, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नागपुर में बाबासाहेब अम्बेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट,और पटना एयरपोर्ट पर Airtel 5G मिलेगा।
Reliance Jio 5G
अपने कंपटीटर के लिए, Reliance Jio पहले ही दिल्ली एनसीआर, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, नाथद्वारा, पुणे, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों में 5G को आगे बढ़ा चुका है। इसने इसे गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में भी उपलब्ध कराया है।
Airtel मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G लाएगा
Reliance Jio ने अगले साल के लास्ट तक पूरे भारत में 5G को स्प्रेड करने का वादा किया है, जबकि Airtel मार्च 2024 तक सभी शहरों को कवर कर लेगी। फिलहाल, Vodafone Idea (Vi) के कस्टमर के लिए 5G की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। टेलीकॉम कंपनी ने 5जी की लॉन्चिंग के वक्त इसे जल्द पेश करने का वादा जरूर किया था, लेकिन अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Click it and Unblock the Notifications








