Home
News

भारत में 5G की शुरुआत दुनिया में सबसे तेज; 2029 तक 6G होगा लॉन्च

भारत में 5G की शुरुआत दुनिया में सबसे तेज; 2029 तक 6G होगा लॉन्च

इस हफ्ते PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में 5G लॉन्च किया गया था। इसके बाद से भारत दुनिया में 5G दूरसंचार सेवाओं को सबसे तेज रोलआउट किया। 2029 तक, देश को अपने 6G नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को लॉन्च करने की भी उम्मीद है।

भारत में 5G, 6G पर अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

वैष्णव, जिनके पास मौजूदा समय में रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग है, उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दिसंबर 2023 तक 200 शहरों में 5जी सर्विस शुरु करना था, लेकिन डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 397 शहरों में 5जी सर्विस पहले से ही शुरू की जा चुकी है। बता दें कि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2022 में भारत की 5G स्पेक्ट्रम नीलामी समाप्त होने के बाद 1 अक्टूबर, 2022 को औपचारिक रूप से 5G सर्विस का उद्घाटन किया था।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार 2029 तक 6G नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को विकसित करने का इरादा रखती है और भारत 6G तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

भारत में 5G की शुरुआत दुनिया में सबसे तेज; 2029 तक 6G होगा लॉन्च

भारत में 5जी

बता दें कि मौजूदा समय में, भारत में तीन सबसे बड़े दूरसंचार वाहकों में से केवल दो ही अपने ग्राहकों को 5G सर्विस प्रोवाइट कर रहे हैं। नॉन-स्टैंडअलोन एक्सेस (एनएसए) तकनीक को शुरू में एयरटेल द्वारा व्यावसायिक सेटिंग में लागू किया गया था, जो ऐसा करने वाली पहली सर्विस प्रोवाइट थी। वहीं दूसरी ओर, Jio एकमात्र भारतीय ऑपरेटर है जो 700 MHz बैंड का उपयोग करता है, और यह एकमात्र ऐसा भी है जिसने 5G स्टैंडअलोन एक्सेस (SA) (5G लो-बैंड स्पेक्ट्रम) को तैनात करने का निर्णय लिया है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का हवाला देते हुए , रिपोर्ट से बताया गया है कि मार्च 2025 तक, देश में लगभग एक तिहाई वायरलेस डेटा उपयोगकर्ता या लगभग 300 मिलियन ग्राहक, मार्च 2023 में 20-25 मिलियन से 5G सर्विस का यूज करने की उम्मीद कर रहे हैं।

CRISIL रेटिंग्स के निदेशक नवीन वैद्यनाथन के मुताबिक , भारत में बिकने वाले 150-170 मिलियन स्मार्टफोन में से लगभग 30-35% 5G सक्षम हैं। जबकि 5G स्मार्टफोन शिपमेंट का हिस्सा उत्तरोत्तर बढ़ेगा, 4G फोन की तुलना में सीमित प्रारंभिक मूल्य प्रस्ताव और डिवाइस की हाई लागत वित्तीय वर्ष 2025 तक 300 मिलियन उपयोगकर्ताओं के लिए कुल 5G अपनाने को सीमित कर देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The minister also said that the government intends to develop 6G network infrastructure by 2029 and India is set to lead the world in 6G technology. However, he has not given much information in this matter.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X