Home
News

आखिरकार 5G सर्विस का इंतजार हुआ खत्म! इस दिन PM मोदी करेंगे श्री गणेश

संचार मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन (NBM) ने शनिवार यानि कि आज एक ट्वीट किया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को भारत में 5G सेवाएं शुरू करेंगे, क्योंकि इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) उसी दिन शुरू हो रही है। पर कुछ ही मिनट बाद, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर NBM हैंडल से वह ट्वीट गायब हो गया। ऐसा क्यों ?

आखिर क्यों  5G सर्विस वाला ट्वीट हुआ एकदम गायब

Tweet में कहा गया था..

"भारत के डिजिटल परिवर्तन और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं को रोलआउट करेंगे. इंडियन मोबाइल कांग्रेस ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था। साथ ही इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया था, जिस पर इसके रोलआउट की जानकारी दी गई थी। IMC 2022 की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो रही है और ये 4 अक्टूबर तक चलेगा।

क्या कहते है सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री:

कुछ दिन पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भारत अक्टूबर तक 5G सेवाओं के रोलआउट के लिए कमर कस रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लॉन्च के बाद सेवाओं को बढ़ाया जाएगा।

क्या कहते है एक्सपर्ट :

विशेषज्ञों ने कहा है कि 5G तकनीक से भारत को काफी फायदा होगा। 2023 और 2040 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को ₹ 36.4 ट्रिलियन ($ 455 बिलियन) का लाभ होने की संभावना है।
GSMA (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक भारत में कुल कनेक्शन में 5G की हिस्सेदारी एक तिहाई से अधिक होगी, जिसमें 2G और 3G की हिस्सेदारी घटकर 10 फीसदी से भी कम रह जाएगी।

आखिर क्यों  5G सर्विस वाला ट्वीट हुआ एकदम गायब


स्पेक्ट्रम में लगी इतने करोड़ की बोली

दूरसंचार विभाग को हाल ही में हुई नीलामी में जीते गए स्पेक्ट्रम के लिए सेवा प्रदाताओं - भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क्स और वोडाफोन आइडिया से लगभग ₹17,876 करोड़ का भुगतान प्राप्त हुआ है।

AGM में हुई थी 5G को लेकर घोषणा

रिलायंस की वार्षिक आम बैठक (AGM) 2022 कार्यक्रम के दौरान, रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने इस साल दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे कई प्रमुख शहरों में Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा की थी । इसके बाद, यह 2023 के दिसंबर तक देश भर के प्रत्येक शहर में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार करने का इरादा रखते है, जो अब से लगभग 18 महीने बाद है। "मुकेश अंबानी ने इमर्सिव और इंटरएक्टिव मेटावर्स टेक्नोलॉजी के माध्यम से बैठक में शेयरधारकों से कहा "मैं अगले स्टेप की घोषणा करना चाहता हूं कि Jio डिजिटल कनेक्टिविटी में, विशेष रूप से फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में बना रहा है। 5G के साथ, हम 100 मिलियन घरों को अद्वितीय डिजिटल अनुभवों और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस से जोड़ेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
5G Services in India to be Launched By PM Modi On October 1: The National Broadband Mission (NBM) under the Ministry of Communications made a tweet on Saturday that Prime Minister Narendra Modi will start 5G services in India on October 1, Because India Mobile Congress (IMC) is starting on the same day. But minutes later, the tweet disappeared from the NBM handle on the micro-blogging platform.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X