Home
News

5G Service अब 1-2 नहीं बल्कि 50 भारतीय शहरों और कस्बों में है उपलब्ध

5G Service अब 1-2 नहीं बल्कि 50 भारतीय शहरों और कस्बों में है उपलब्ध

5G Service केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार (7 दिसंबर) को जानकारी दी कि अक्टूबर में शुरू की गई 5G Service को देश भर के 50 शहरों और कस्बों में शुरू कर दिया गया है।
भारत में दो प्रमुख टेलीकॉम प्रोवाइडर्स - Reliance Jio और Airtel - ने अक्टूबर में देश में 5G Services को रोल आउट शुरू कर दिया है।

साथ ही आपको बता दें Jio की 5G Service दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और नाथद्वारा में उपलब्ध है। कंपनी ने हाल ही में गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 5जी सेवाएं शुरू की हैं। Airtel ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम, गुवाहाटी और पटना में भी 5G रोल आउट शुरू किया है।

हर दिन एक अलग शहर

1 अक्टूबर को 5G Service के लॉन्च के बाद से, दूरसंचार ऑपरेटरों ने 50 भारतीय शहरों में (7 दिसंबर तक) अपने 5G कवरेज का विस्तार किया है और लगभग हर दिन अधिक शहरों में पहुंच रहे हैं।
हाल ही में संसद के प्रश्न में, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दो महीने के भीतर 50 भारतीय शहरों में 5G Service शुरू की गई हैं। संसद में 5G की शुरुआत पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) ने 01.10.2022 से देश में 5G Services प्रदान करना शुरू कर दिया है और 26.11.2022 तक 50 शहरों में 5G Service शुरू हो गई हैं।"

5G पर टैरिफ के बारे में जानकारी देते हुए, अश्विनी ने आगे जवाब दिया कि टेलीकॉम ऑपरेटर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 5G डिवाइस में 5G कनेक्टिविटी की पेशकश कर रहे हैं। इसके अलावा,5th GEN कनेक्टिविटी का आगे रोलआउट टेलीकॉम ऑपरेटर्स पर निर्भर करेगा। मंत्री ने कहा कि सरकार ने नीलामी के लिए 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम रखा था, जिसमें से 51,236.2 मेगाहर्ट्ज (कुल का लगभग 71 प्रतिशत) TSP को 1,50,173.29 करोड़ रुपये की बोली के साथ दे दिया गया था।

List of Cities with Airtel 5G

Delhi
Siliguri
Bengaluru
Hyderabad
Varanasi
Mumbai
Nagpur
Chennai
Gurugram
Panipat
Guwahati
Patna

Airtel 5G Plus विभिन्न हवाई अड्डों पर भी उपलब्ध है, जिसमें बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पुणे में लोहेगाँव हवाई अड्डा, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर में बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, और पटना में जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा शामिल हैं।

List of Cities with Jio 5G

Delhi NCR
Mumbai
Varanasi
Kolkata
Bengaluru
Hyderabad
Chennai
Nathdwara
Pune
Gurugram
Noida
Ghaziabad
Faridabad
And in all 33-district headquarters of Gujarat.

गौरतलब है कि भारत में 5G सेवाएं केवल दो टेलीकॉम ऑपरेटर- Reliance Jio और Airtel द्वारा दी जा रही हैं। Jio और Airtel दोनों 2024 तक 5G पैन इंडिया लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली Jio भी दिसंबर 2023 तक महत्वपूर्ण भारतीय शहरों तक पहुंचने का लक्ष्य बना रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
5G Service Union Telecom Minister Ashwini Vaishnav informed on Wednesday (December 7) that the 5G service launched in October has been started in 50 cities and towns across the country. Two major telecom providers in India - Reliance Jio and Airtel - have started rolling out 5G services in the country in October.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X