Home
News

खुशखबरी: अगले साल भारत में इन 13 शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस

भारत में 5G लॉन्च की उम्मीद आखिरकार 2022 में की जा सकती है। इस साल कई स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में 5G फोन लॉन्च किए है। लेकिन 5G सर्विस के बिना 5जी फोन खरीदना यूजर्स के लिए परेशानी का सबब है। हालाँकि, यह जल्द ही बदलने वाला है, क्योंकि 5G वास्तव में 2022 में देश में शुरू हो जाएगा, ऐसा रिपोर्ट्स में पता चला है।

खुशखबरी: अगले साल भारत में इन 13 शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस

दूरसंचार विभाग (DoT) ने इस खबर को आधिकारिक कर दिया है। देश के 13 शहरों को शुरुआत में 5जी की सेवाएं मिलेंगी और बाकी जल्द ही शुरू हो जाएंगी। तो आइए DoT द्वारा जारी प्रेस रिलीज पर एक नज़र डालते हैं और पता करते हैं कि भारत में सबसे पहले कौन से 13 शहरों में 5G की सर्विस को शुरू किया जाएगा।

2022 में भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले 5G की सर्विस की जाएगी शुरू

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारत में 5G रोलआउट के बारे में जानकारी दी है। "224 करोड़ रुपये की लागत से, प्रोजेक्ट 31 दिसंबर, 2021 तक पूरी होने की संभावना है।" इसमें बताया गया है कि गुरुग्राम, बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर में 5जी टेस्टिंग स्थल स्थापित किए हैं। इन महानगरों और बड़े शहरों में अगले साल सबसे पहले 5G की सेवाएं शुरू की जाएगी।

इसके अलावा, DoT ने स्वदेशी 5G टेस्टबेड परियोजना के लिए आठ एजेंसियों के साथ भागीदारी की है जो 2018 में शुरू हुई और 31 दिसंबर तक पूरी होने वाली है। डीओटी ने यह भी कहा कि सितंबर 2021 में ट्राई को रिजर्व प्राइस, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज, नीलामी किए जाने वाले स्पेक्ट्रम की मात्रा और शर्तों के संबंध में 5जी के लिए पहचाने गए स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए सिफारिशें मांगने के लिए एक संदर्भ भेजा गया था।

तो इस प्रकार 5G जल्द ही भारत में आने जा रहा है और यदि आपने हाल ही में एक 5G फोन खरीदा है या एक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप जल्द ही भारत में हाई-स्पीड 5G इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि अभी ऊपर बताये गए 13 शहरों में ही 5जी की सर्विस शुरू होगी। हालांकि सर्विस के आने के बाद ही देखा जाएगा कि ये कैसे काम करती हैं और 4G से कितनी तेज होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
5G service will start in these 13 cities in India next year
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X