5G सर्विस मार्च 2023 तक ओडिशा के 4 शहरों में होगी शुरू: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

5G Services : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा (Odisha) के कम से कम चार शहरों में मार्च 2023 तक 5G मोबाइल सर्विस (Service) मिल जाएंगी और राज्य के 80 % क्षेत्र में अगले साल के आखिर तक एडवांस नेटवर्क की पहुंच होगी। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही कि देश के करीब 200 बड़े शहरों को 5G सर्विस लॉन्च के पहले चरण में शामिल किया जाएगा और बाद में उनके कस्बों (Towns) और ग्रामीण क्षेत्रों (Rural areas) में भी लागू किया जाएगा।
केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) मंत्री वैष्णव ने कहा, फस्ट स्टेप में ओडिशा (Odisha) के चार-पांच शहरों को मार्च 2023 तक 5जी सर्विस मिलेंगी और अगले साल के अंत तक राज्य के करीब 80 फीसदी क्षेत्र को कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांचवीं पीढ़ी (fifth generation) की सेवाओं को शुरू करने के फस्ट स्टेप की समय सीमा (time period) मार्च 2023 तक किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर को 5G सर्विस की शुरुआत की थी जो मोबाइल फोन पर अल्ट्रा हाई-स्पीड इंटरनेट देने का वादा करती है।
फस्ट स्टेप में Ahmedabad, Bengaluru, Chandigarh, Gandhinagar, Gurugram, Hyderabad, Jamnagar, Kolkata, Chennai, Lucknow, Pune, Delhi और Mumbai जैसे कम से कम 13 मेन शहरों को 5G सर्विस द्वारा कवर किया जाना था।

Community Social Media Platform localcircles द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे में पाया गया कि 5% से कम लोग 5जी नेटवर्क में जाना चाहते हैं, जबकि तीन चौथाई (three fourth) से अधिक कंजूमर का मानना है कि 5जी के लॉन्च बाद अधिक मुद्दों पर काम करना आसान होगा और कॉल ड्रॉप या कनेक्टिविटी की समस्या भी खत्म होगी।
Reliance Jio और Bharti Airtel दोनों ने अपनी-अपनी 5जी सर्विस के लिए कुछ चुनिंदा शहरों में ट्रायल रन की घोषणा की है, जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, वाराणसी, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, गांधीनगर, मुंबई, पुणे जैसे शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना है। मार्च 2024 तक लखनऊ, कोलकाता, सिलीगुड़ी, गुरुग्राम और हैदराबाद जैसे शहरों में 5जी सर्विस का फायदा मिलेगा।
वैष्णव ने राज्य में चल रही कई रेलवे परियोजनाओं की भी समीक्षा की
Khurda-Bolangir Rail line के काम में काफी तेजी देखी गई है, इस दौरान उन्होंने कहा लगभग 100 किलोमीटर से अधिक की रेलवे ट्रैक रूट forest areas से गुजरती हैं। वैष्णव ने यह भी कहा कि भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन को जल्द ही एक विश्व स्तरीय सुविधा (world class facility) में बदल दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications