Home
News

बजट में 5G का धमाका: 10 हजार से कम में शानदार फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, देखें टॉप ऑप्शन्स की पूरी लिस्ट

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कम बजट की वजह से परेशान हैं, तो अब टेंशन खत्म! हम आपके लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले टॉप 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं। ये फोन न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि इनमें शानदार फीचर्स और कीमत का बेहतरीन तालमेल भी मिलता है।

चाहे आप फास्ट इंटरनेट के लिए 5G चाहते हों या अच्छा परफॉर्मेंस, ये स्मार्टफोन्स आपके लिए एकदम सही साथी बन सकते हैं। इस लिस्ट में सैमसंग, मोटोरोला और रियलमी जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। इनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी फोन को सेलेक्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

10 हजार से कम में शानदार फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन

Samsung Galaxy F06 5G

सैमसंग का अफोर्डेबल फोन खरीदने वालों के लिए गैलेक्सी F06 5G अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 9,199 रुपये है। 10,000 हजार से कम में यह फोन 50MP+2MP डुअल कैमरा सेटअप, 5000mAh की बड़ी बैटरी और 12 5G बैंड का सपोर्ट ऑफर करता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। फोन को लॉन्ग टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी मिले हुए हैं।

Poco M7 5G

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला पोको एम7 5जी फ्लिपकार्ट पर केवल 9,999 रुपये में बिक रहा है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5160 mAh की बैटरी दी गई है, साथ में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा रहा है। फोन में वीडियो कंज्यूम करने वालों के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.88 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। फोन एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें डेडीकेटेड मेमोरी स्लॉट दिया गया है, जो स्टोरेज बढ़ाने के काम आएगा।

Moto G35 5G

10 हजार से कम में शानदार फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन

10,000 रुपये के बजट में Moto G35 5G को चेक किया जा सकता है। फोन वीगन लैदर फिनिश के साथ आता है। इसमें तीन कलर ऑप्शन मिल जाते हैं। इसमें पावर के लिए 5000mAh की बैटरी और 12 फास्टेस्ट 5g बैंड का सपोर्ट है। इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस लगा हुआ है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करने वाली 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन का 4GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में अवेलेबल है।

Redmi A4 5G

Redmi A4 5G केवल 8,923 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। फोन में 5160 mAh की बैटरी मिल रही है। इसमें Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन केवल जियो की सिम को सपोर्ट करता है। इसमें सिर्फ SA (स्टैंडअलोन) सपोर्ट है, जबकि जियो के अलावा किसी दूसरी सिम को यूज करने के लिए NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) सपोर्ट चाहिए होता है। अगर आप इस फोन को खरीद रहे हैं, तो इस चीज का ध्यान रखें।

Redmi 14C 5G

लिस्ट में Redmi 14C 5G स्मार्टफोन भी शामिल है। कम दाम में अपने शानदार फीचर्स की बदौलत यह आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और पावर के लिए 5160mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

यहां बताए गए सभी स्मार्टफोन 10,000 हजार रुपये से कम में आते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी फोन को खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X