Home
News

5G Spectrum: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में पहले दिन ही सरकार हुई मालामाल

5G जो पूरे भारतीय लोगों का एक सपना हैं और अब आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सच होने जा रहा है। इसके लिए अभी 5G Spectrum नीलामी शुरू हो चुकी हैं। यह कल से यानी 26 जुलाई से 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी शुरू हुई है और पहले दिन चार राउंड की बिडिंग के बाद सरकार को 1.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं। इस तरह सरकार को उम्मीद से ज्यादा का मुनाफा हुआ है।

5G Spectrum: 5जी स्पेक्ट्रम में पहले दिन ही सरकार हुई मालामाल

इसी बीच पहले दिन की नीलामी की समाप्ति के बाद देश के केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 5G स्पेक्ट्रम (5G Spectrum) के लिए पहले ही दिन बोलियों ने 1.45 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 5G स्पेक्ट्रम (5G Spectrum) की प्रक्रिया मंगलवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और शाम 6 बजे तक 4 राउंड में बोलियां लगाई गईं।

इसी बीच प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि अगर अभी भी बोली लगाने वालों के बीच स्पेक्ट्रम की डिमांड बाकी रह जाती है तो नीलामी की प्रक्रिया जारी रहेगी। मंत्री ने कहा है कि इस 5G Spectrum की प्रक्रिया को 15 अगस्त से पहले ही समाप्त करना चाहते हैं।

सरकार को है इतनी रकम की उम्मीद

5G Spectrum: 5जी स्पेक्ट्रम में पहले दिन ही सरकार हुई मालामाल

वहीं आपको बता दें कि भारत में इस 5G Spectrum की नीलामी में सरकार को करीब 70 हजार करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये तक की रकम प्राप्त होने की आशंका थी। हालांकि पहले दिन के चार राउंड में रकम इससे आगे निकल गयी।

साथ ही खबरों की मानें तो 5G स्पेक्ट्रम के लिए हो रही इस नीलामी में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (Reliance Jio) सबसे ज्यादा आवंटन प्राप्त कर सकती है। इसके बाद दूसरे स्थान पर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के होने का अनुमान हैं।

बता दें कि Reliance Jio ने इस 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में सबसे ज्यादा 14 हजार करोड़ रुपये अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) के तौर पर जमा किए हैं। जबकि एयरटेल ने 5,500 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया ने 2,200 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसी तरह अडानी डेटा नेटवर्क ने सिर्फ 100 करोड़ रुपये ही डिपॉजिट किए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
5G which is a dream of the entire Indian people and now finally after a long wait is going to come true. For this, the 5G spectrum auction has just started.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X