Home
News

6 ऐसे स्मार्टफोन, जो कैमरा के मामले में Samsung Galaxy S24 Ultra को देते हैं कड़ी टक्कर!

स्मार्टफोन बाजार में Samsung Galaxy S24 Ultra को बेहतरीन कैमरा फोन माना जाता है, लेकिन हकीकत ये है कि कई अन्य कंपनियों के पास भी दमदार कैमरा फोन हैं, जो कैमरा क्वालिटी और मोबाइल फोटोग्राफी के मामले में सैमसंग के फ्लैगशिप को कड़ी चुनौती देते हैं।

ये फोन ज्यादा नेचुरल कलर्स, शार्प डिटेल्स और शानदार वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आते हैं। अगर आप एक परफेक्ट कैमरा फोन की तलाश में हैं, तो इन विकल्पों की तरफ देख सकते हैं। आइए चेक करते हैं फुल लिस्ट...

कैमरा के मामले में Samsung Galaxy S24 Ultra को टक्कर देने वाले फोन

1. Oppo Find X8 Pro (कीमत: 99,999 रुपये)

Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें क्वाड 50MP रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे अल्ट्रा-क्लियर फोटोग्राफी का अनुभव मिलता है।

2. Google Pixel 9 Pro (कीमत: 89,999 रुपये)

Google Pixel 9 Pro 6.3-इंच के Super Actua डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP+48MP+48MP) और 42MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो हर तस्वीर को बेहद डिटेल और नेचुरल बनाता है।

3. Motorola Edge 50 Ultra (कीमत: 49,999 रुपये)

Motorola Edge 50 Ultra में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलता है। कैमरा के लिए ट्रिपल रियर सेटअप (50MP+50MP+64MP) और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव देता है।

4. Xiaomi 15 (कीमत: 64,999 रुपये)

Xiaomi 15 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6.36-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे यह फोटोग्राफी के मामले में Galaxy S24 Ultra को टक्कर देता है।

5. OnePlus 13 (कीमत: 62,999 रुपये)

OnePlus 13 में 6.82-इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो हर पल को बेहद क्लोज़-टू-रियल बनाता है।

6. Vivo X200 (कीमत: 65,900 रुपये)

Vivo X200 में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है। फोन में ट्रिपल 50MP बैक कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा है, जिससे आप शानदार और नेचुरल शॉट्स क्लिक कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X