iPhone 17 Air के बजाय 2025 में खरीद सकते हैं ये 6 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन
क्या आप 2025 में iPhone 17 Air खरीदने का सोच रहे हैं? फैसला करने से पहले आपको जान लेना चाहिए कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दुनिया में कई ऐसे कैमरा-केंद्रित विकल्प मौजूद हैं, जो शानदार फोटोग्राफी का अनुभव देते हैं। सैमसंग के 200MP कैमरे से लेकर शाओमी के Leica ऑप्टिक्स और ओप्पो के डुअल पेरिस्कोप जूम तक, प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है।
यहां हम आपको ऐसे 6 टॉप कैमरा स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं, जो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी ऑफर करते हैं और iPhone Air से बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Google Pixel 10 Pro XL ₹1,24,999
Google Pixel 10 Pro XL में 50MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP का 5x टेलीफोटो शूटर दिया गया है। 42MP का फ्रंट कैमरा बेहतरीन सेल्फी क्लिक करता है। यह फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन iPhone Air का दमदार विकल्प है।
Samsung Galaxy S25 Ultra ₹1,11,900
Samsung Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x जूम), 10MP टेलीफोटो (3x जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। 8K वीडियो, HDR10+ और प्रो-लेवल स्टेबलाइजेशन के साथ यह फोटोग्राफी लवर्स के लिए iPhone Air का बेहतरीन विकल्प है।
iPhone 16 Pro ₹1,05,999
Apple का iPhone 16 Pro 48MP मेन कैमरा, 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर से लैस है। Dolby Vision वीडियो और बेहतरीन इमेज क्वालिटी के साथ यह डिवाइस iPhone Air से काफी किफायती और शानदार ऑप्शन है।
Oppo Find X8 Pro ₹99,999
Oppo Find X8 Pro में चारों 50MP के कैमरे और 6x तक डुअल पेरिस्कोप जूम दिया गया है। Hasselblad ट्यूनिंग से लैस यह प्रीमियम फोन प्रोफेशनल-ग्रेड मोबाइल फोटोग्राफी के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।
Xiaomi 15 Ultra ₹1,09,999
Xiaomi 15 Ultra में 50MP का वाइड सेंसर (1-इंच साइज) और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (4.3x ऑप्टिकल जूम) मिलता है। Leica ऑप्टिक्स, 8K वीडियो, 4K@120fps और 32MP 4K सेल्फी कैमरा इसे iPhone Air के मुकाबले बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Vivo X200 Pro ₹94,999
Vivo X200 Pro में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और Zeiss ऑप्टिक्स दिए गए हैं। इसकी एडवांस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी iPhone Air को टक्कर देती है और फ्लैगशिप-लेवल फोटो-वीडियो परफॉर्मेंस देती है।


Click it and Unblock the Notifications