Home
News

Realme GT 8 Pro खरीदने की जल्दबाजी न करें! ये 6 धांसू फोन्स बिगाड़ सकते हैं उसका खेल

स्मार्टफोन की दुनिया में Realme GT 8 Pro ने कदम रखते ही तहलका मचा दिया है। दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरे के साथ इसे एंड्रॉयड किंग कहा जा रहा है। लेकिन, एक स्मार्ट बायर होने के नाते सवाल यह है- क्या आपको वाकई इतने पैसे खर्च करने की जरूरत है?

बाजार में मुकाबला इतना कड़ा है कि कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स भी मौजूद हैं, जो न केवल Realme GT 8 Pro को आंखें दिखाते हैं, बल्कि कई मामलों में उससे दो कदम आगे भी हैं। अगर आप अपनी मेहनत की कमाई सही जगह लगाना चाहते हैं, तो 'Buy Now' बटन दबाने से पहले इन 6 बेहतरीन विकल्पों को जरूर देख लें।

Realme GT 8 Pro खरीदने की जल्दबाजी न करें!

1. OnePlus 15

कीमत: ₹72,999

अगर आप दिन भर गेमिंग करते हैं या फोन को हाथ से नहीं छोड़ते, तो OnePlus 15 आपके लिए बना है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी 7300 mAh की बैटरी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU का सपोर्ट है। इसका 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (3.5x ऑप्टिकल जूम) फोटोग्राफी में भी इसे खास बनाता है।

2. Oppo Find X9

कीमत: ₹74,999

Oppo की Find X सीरीज अपने प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। Oppo Find X9 में 7025 mAh की बैटरी है। इसका सबसे बड़ा हथियार है इसका कैमरा- इसमें Hasselblad कलर कैलिब्रेशन और लेजर ऑटोफोकस (Laser AF) के साथ तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं, जो DSLR जैसी तस्वीरें लेने में सक्षम हैं।

3. Vivo X200 FE

कीमत: ₹59,999

Vivo X200 FE एक कम्पलीट पैकेज है। इसमें Dimensity 9300+ चिपसेट लगा है जो मक्खन जैसी स्पीड देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP (वाइड) + 50MP (टेलीफोटो) + 8MP (अल्ट्रावाइड) का सेटअप है। साथ ही, 6500 mAh की बैटरी और 90W की फास्ट चार्जिंग इसे Realme के मुकाबले एक मजबूत दावेदार बनाती है।

4. Realme GT 7 Pro

कीमत: ₹50,999

अगर आप Realme के फैन हैं, तो नए मॉडल पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाय Realme GT 7 Pro चुन सकते हैं। यह भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 50MP मेन और 50MP टेलीफोटो कैमरा है। यह कम कीमत में लगभग वही फील देता है जो नया मॉडल दे रहा है।

5. OnePlus 13s

कीमत: ₹49,999

50 हजार से कम कीमत में OnePlus 13s एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी 6.32-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले बेहद शानदार है और यह क्रिस्टल शील्ड ग्लास से सेफ है। इसमें डुअल 50MP कैमरा और 5850 mAh की बैटरी (90W चार्जिंग) मिलती है, जो इसे एक बैलेंस फोन बनाती है।

6. Google Pixel 9a

कीमत: ₹44,999

अगर आपको क्लीन इंटरफेस और सबसे पहले अपडेट चाहिए, तो Google Pixel 9a बेस्ट है। यह Android 15 के साथ आता है और इसमें Google Tensor G4 चिपसेट लगा है। इसकी 5100 mAh की बैटरी और गूगल के AI फीचर्स इसे इस लिस्ट का सबसे वैल्यू फॉर मनी फोन बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X