Home
News

2025 में आने वाले 6 फीचर्स, जो बदल देंगे स्मार्टफोन की दुनिया; क्या आप तैयार हैं?

टेक्नोलॉजी की दुनिया में लगातार नए बदलाव हो रहे हैं। स्मार्टफोन भी इससे अछूते नहीं है। मौजूदा वक्त में फोन से वह सारे काम किए जा सकते हैं जो कुछ सालों पहले तक कल्पना से भी परे था।

2025 में कुछ ऐसे इनोवेशन स्मार्टफोन की दुनिया में होने वाले हैं, जो फोन चलाने का अंदाज पूरी तरह बदलकर रख देंगे। ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी डेली लाइफ को भी आसान बनाएंगे।

2025 में आने वाले 6 स्मार्टफोन फीचर्स

1. Satellite Calling

अब नेटवर्क न हो तो भी कॉल कर सकेंगे। ये फीचर खासतौर पर उन इलाकों में उपयोगी होगा, जहां मोबाइल टॉवर नहीं पहुंच पाते। Apple के बाद अब Samsung, Xiaomi और Google जैसी कंपनियां भी इसे ला रही हैं। कई स्मार्टफोन में तो ये फीचर दिया भी जा चुका है।

2. AI Generated Replies

अब आपका फोन चैट करते वक्त आपके मूड, बातचीत की टोन और कंटेक्स्ट के हिसाब से जवाब सजेस्ट करेगा। WhatsApp और Gmail में ये फीचर आने को तैयार है। ऐसा AI की वजह से पॉसिबल हो पा रहा है।

3. इन-डिस्प्ले कैमरा 2.0

2025 में इन-डिस्प्ले कैमरा की क्वालिटी DSLR जैसी होने जा रही है। फुल-स्क्रीन व्यू के साथ कोई पंच होल या नॉच नहीं दिखेगा। यह फीचर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिल सकता है।

4. Eco Charging Mode

अब स्मार्टफोन आपकी चार्जिंग आदतों को सीखकर बैटरी की हेल्थ को बचाएगा। रात भर चार्ज करने की आदत अब बैटरी खराब नहीं करेगी।

5. Gesture Powered Controls

अब स्क्रीन को छुए बिना सिर्फ हाथ के इशारे से कॉल रिसीव करना, म्यूजिक बदलना और फोटो क्लिक करना संभव होगा। यह फीचर खासकर ड्राइविंग और किचन जैसी सिचुएशन में बेहद काम आएगा।

6. Voice-based Unlock with Emotion Detection

फोन आपकी आवाज को न सिर्फ पहचान पाएगा, बल्कि ये भी समझेगा कि आप तनाव में हैं या खुश हैं। उसी अनुसार इंटरफेस या जवाब बदल सकता है।

2025 स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में एक बड़ा मोड़ साबित होने वाला है। अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन आगामी फीचर्स को जरूर ध्यान में रख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X