Home
News

मोटो ई को खरीदने के 6 कारण

By Rahul

मोटोरोला ने इंट्री लेवल मार्केट में मोटो ई लांच करके खलबली मचा दी है। लेटेस्‍ट एंड्रायड ओएस, पॉवरफुल प्रोसेसर और फुल डे बैटरी लाइफ से लैस मोटो ई फ्लिपकार्ट में वन डे ऑफर के साथ मिल रहा है जिसमें आज के दिन फोन खरीदने पर आपको 8 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी साथ ही मोटो ई के कवर पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है साथ में कई फ्री ईबुक भी, साइट में मोटो ई ब्‍लैक और व्‍हाइट कलर ऑप्‍शन के साथ उपलब्‍ध है।

लेकिन ऑफर तो कई दूसरे फोन पर भी चल रहे इसका मतलब क्‍या उन पर भी पैसे खर्च किए जा सकते हैं। हम आपको आज 6 ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से मोटो जी को खरीदना इस समय सबसे फायदे का सौदा है।

Price

Price

मोटो में 4.3 इंच की स्‍क्रीन के साथ लेटेस्‍ट ओएस और ड्युल कोर स्‍नैड्रैगन 200 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 1 जीबी रैम, 5 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा, फुल डे बैटरी बैकप। इतना सब आपको 6,999 रुपए में मिल रहा है जो शायद किसी दूसरे स्‍मार्टफोन में इतनी कीमत में मिलना मुश्‍किल है।

Display

Display

मोटो में दी गई 4.3 इंच की स्‍क्रीन 960x540 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करती है साथ ही फोन का टच एक्‍सपीरियंस काफी अच्‍छा है। ऊपर से स्‍क्रीन में गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 प्रोटेक्‍शन दिया गया है जो स्‍क्रीन को पूरी तरह से प्रोटेक्‍ट करके रखता है। इंट्री लेवल सेगमेंट में मोटो ई का डिस्‍प्‍ले सबसे बेहतर माना जा रहा है।

Software

Software

इस रेंज में केवल मोटो ई ही ऐसा स्‍मार्टफोन है जिसमें एंड्रायड किटकैट का लेटेस्‍ट ओएस वर्जन दिया गया है, इसके अलावा गूगल किटकैट के आगे आने वर्जन का गारंटी अपडेट मोटो ई में देगा।

1GB RAM

1GB RAM

ब्रांडेड कंपनी को कोई भी फोन 7,000 रुपए की रेंज में 1 जीबी रैम नहीं दी रहा है साथ में ड्युल कोर स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर, एंड्रायड 4.4 ओएस इसे और बेहतर बनाते हैं।

Splash-resistant coating

Splash-resistant coating

मोटो ई में स्‍प्‍लैश रजिस्‍टेंट कोटिंग दी गई है जिसकी मदद से फोन की ऊपरी सतह पर पानी और धूल का कोई असर नहीं पड़ता। यानी अगर आपको फोन में पानी की कुछ बूंदे गिर गई हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं उसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं।

Colourful shells

Colourful shells

जहां ज्‍यादातर फोन में ब्‍लैक और व्‍हाइट यानी दो कलर ऑप्‍शन मिल रहे हैं वहीं इस रेंज में आप अपनी पसंद का कोई भी बैक कवर अलग से लगा सकते हैं। यानी फोन में रेड, पिंक, ग्रीन, येलो के अलावा कई दूसरे कलर के बैक पैनल दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X