Home
News

इन Samsung Galaxy फीचर्स को कर दें बंद, नहीं तो घट जाएगी परफॉर्मेंस और बढ़ेगी झुंझलाहट!

Samsung Galaxy फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो जरूरत से ज्यादा दखल देते हैं। जानिए कौन-से 6 फीचर्स आपको तुरंत बंद करने चाहिए ताकि आपका फोन चले और भी स्मूद और परफॉर्मेंस रहे टॉप क्लास। Samsung अपने फ्लैगशिप Galaxy स्मार्टफोन्स में हर साल नए फीचर्स तो जोड़ता है, लेकिन इनमें से कई ऐसे भी हैं जो काम से ज्यादा दिक्कतें पैदा करते हैं।

Galaxy AI फीचर्स जैसे Generative Edit, Live Translation और Circle to Search शानदार हैं, लेकिन One UI में कुछ सेटिंग्स ऐसी हैं जो फोन के यूजर एक्सपीरियंस को बिगाड़ सकती हैं। अगर आप एक Galaxy यूजर हैं, तो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए इन 6 फीचर्स को तुरंत बंद कर दें।

इन Samsung Galaxy फीचर्स को कर दें बंद

1. पॉप-अप नोटिफिकेशन बंद करें

Samsung Galaxy फोन में नोटिफिकेशन बाकी Android फोन्स की तरह टॉप से नीचे नहीं आते, बल्कि बीच में पॉप-अप की तरह दिखाई देते हैं। यह फीचर देखने में तो अलग लगता है, लेकिन लगातार नोटिफिकेशन आने से ध्यान भटकता है।

इसे बंद करने का तरीका

  • Settings खोलें
  • Notifications पर जाएं
  • Notification pop-up style चुनें
  • "Detailed" सेलेक्ट करें
  • अब नोटिफिकेशन पारंपरिक Android स्टाइल में दिखेंगे।

2. Bixby को साइड बटन से हटाएं

Samsung के फोन में साइड बटन (पावर बटन) को लंबे समय तक दबाने पर Bixby लॉन्च होता है, जो कई यूजर्स को पसंद नहीं आता। आप चाहें तो इस बटन से Google Gemini, Alexa या क्लासिक Power Off मेन्यू चालू कर सकते हैं।

ऐसे बदलें सेटिंग

Settings > Advanced features > Side button > Long press > Digital Assistant > Google

3. Samsung के विज्ञापन बंद करें

Samsung अपने फोन में Galaxy Store और अन्य ऐप्स के जरिए प्रमोशनल नोटिफिकेशन भेजता है। इसके अलावा, Android भी आपकी ऐप हिस्ट्री के आधार पर टारगेटेड ऐड दिखाता है।

इसे बंद करने के लिए

  • Settings > Samsung account > Security and privacy
  • "Get news and special offers" को बंद करें
  • Customization Service का टॉगल ऑफ करें
  • और Android ऐड्स को रोकने के लिए Security and privacy > More privacy settings > Ads > Ads privacy > "Ad topics" और "App-suggested ads" को ऑफ करें

4. ओवर-स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट बंद करें

Samsung की One UI बैटरी बचाने के लिए कई ऐप्स को स्लीप मोड में डाल देती है।

इसे बंद करें

Settings > Battery > Background usage limits > "Put unused apps to sleep" को ऑफ करें

5. Edge Panel बंद करें

Galaxy फोन्स में Edge Panel एक साइड बार होता है जो फेवरेट ऐप्स या टूल्स तक तेज पहुंच देता है। लेकिन कई बार यह गलती से खुल जाता है और स्क्रीन पर काम करते समय दिक्कत पैदा करता है।

इसे बंद करने के लिए

Settings > Display > Edge panels > Off

6. Auto Blocker बंद करें

Samsung ने हाल ही में Auto Blocker फीचर जोड़ा है, जो थर्ड पार्टी ऐप्स की इंस्टॉलेशन को रोक देता है। हालांकि, यह सिक्योरिटी के लिए अच्छा है, लेकिन यह कई भरोसेमंद ऐप्स को भी ब्लॉक कर देता है।

इसे बंद करें

Settings > Security and privacy > Auto Blocker > Off

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X