Home
News

Smartphone के ये पार्ट्स होने चाहिए दमदार

By Neha Kashyap

आप स्मार्टफोन यूजर हैं या स्मार्टफोन पहली बार खरीदने जा रहे हैं, तो आपके दिमाग में कई तरह के सवाल होंगे कि स्मार्टफोन का सबसे जरूरी पार्ट कौन सा होता है? या स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर होने चाहिए? या फिर स्मार्टफोन के किस पार्ट का सहसे दमदार होना जरूरी है?

सबसे पहले जान लें कि मार्केट में हर प्राइस कैटेगिरी और फीचर से लैस स्मार्टफोन मौजूद हैं, लेकिन आप किस तरह का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, ये आपको पता होना चाहिए। जैसे आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आपके फोन में दमदार कैमरा होना चाहिए, या आपको बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं है, तो फोन की बैटरी पावरफुल होनी चाहिए।

Smartphone के ये पार्ट्स होने चाहिए दमदार

अगर आप ऑवरऑल एक बजट फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको स्मार्टफोन के उन पार्ट्स और फीचर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ध्यान रखकर आपको स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

डिसप्ले-

डिसप्ले-

इस लिस्ट में सबसे पहले आता है, डिसप्ले। मार्केट में इस समय बड़ी और एज टू एज डिस्प्ले वाले बैजल लैस स्मार्टफोन आ रहे हैं, इनका स्क्रीन साइज 6 और 6.2 इंच तक है। अगर आप सस्ता और बजट फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो इसमें 4.5 से 5 इंच स्‍क्रीन जरूर होनी चाहिए। 5 इंच स्‍क्रीन वाले फोन का पिक्सल रिजॉल्‍यूशन 720 X 1280 पिक्‍सल होना ही चाहिए। इसके अलावा देख लें कि फोन गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन (स्क्रैच से सुरक्षा)के साथ आता है या नहीं। फोन की बड़ी स्क्रीन में आप न सिर्फ अपने काम आसानी से निबटा सकते हैं बल्कि इसमें यूजर को शानदार मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिलता है।

प्रोसेसर-

प्रोसेसर-

अगर आपको मल्टीटास्किंग करना पसंद है, तो आपके फोन में दमदार प्रोसेसर का होना जरूरी है। देख लें कि फोन में डुएल कोर या क्‍वॉडकोर प्रोसेसर है या नहीं। इन दोनों प्रोसेसर के अलावा अन्य प्रोसेसर वाले फोन पर कई काम एक साथ करने पर हैंग होने की परेशानी आने लगती है।

रैम-

रैम-

फोन में रैम का आपकी जरूरत के हिसाब से होना जरूरी है, क्योंकि रैम को किसी भी हालत में बढ़ाया नहीं जा सकता है। क्‍वॉडकोर प्रोसेसर के साथ एक जीबी की रैम होने का मतलब है कि फोन हैंग जरूर होगा। लाइट फीचर वाले फोन में भी कम से कम 2 जीबी रैम होनी चाहिए। इसके अलावा फोन के इंटरनल स्टोरेच रोम का भी दमदार होना जरूरी है। हालांकि रोम को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं, लेकिन वो भी फोन की क्षमता के हिसाब से एक लिमिट तक ही।

कैमरा-

कैमरा-

कैमरा अब स्मार्टफोन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो आपके फोन में कम से कम 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होना जरूरी है। वहीं सेल्फी आदि के लिए कम से कम 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होना चाहिए। इसके अलावा ये देख लें कि फोन का कैमरा एलईडी फ्लैश और ब्यूटिफिकेशन मोड, ऑटो फोकस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आता है या नहीं। फोन खरीदते समय संभव हो तो पिक्चर्स क्लिक करके देख लें।

बैटरी-

बैटरी-

फोन की बैटरी को उसकी लाइफ लाइन माना जाता है। अगर फोन की बैटरी पावरफुल नहीं है, तो आपका फोन कितना भी हाईटेक क्यों न हो आपके किसी मतलब का नहीं है। ऐसे में 2000 एमएएच से ज्यादा की क्षमता वाली बैटरी वाले फोन को खरीदें। इसके अलावा बैटरी का सीधा-सीधा संबंध फोन की स्क्रीन से भी होता है, तो अगर फोन की स्क्रीन बड़ी है, तो बैटरी का दमदार होना भी जरूरी है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी देख लें।

How To Use Mobile Camera As Web Camera on PC (Hindi)
ऑपरेटिंग सिस्‍टम-

ऑपरेटिंग सिस्‍टम-

ऑपरेटिंग सिस्टम भी फोन का सबसे खास फीचर है। अगर आप सस्ता या बजट फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको एंड्रइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला फोन खऱीदना होगा। एंड्रायड फोन लेते समय उसका वर्जन जरूर पता कर लें, कोशिश करें कि एंड्रायड का लेटेस्‍ट वर्जन पर चलने वाला फोन खरीदें। अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आईओएस पर चलने वाला आईफोन भी खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Any new smartphone has a gimmick but this definitive list ranks 6 useful features your smartphone needs to have.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X