6G Smartphones कब होंगे लॉन्च, 5G से 100 गुना तेज स्पीड! पता चली टाइमलाइन
5G ने दुनिया भर में बहुत तेजी से अपनी जगह बना ली है और भारत जैसे देशों में इसकी अपनाने की रफ्तार उम्मीद से कहीं ज्यादा रही। अब बारी है अगली पीढ़ी की नेटवर्क टेक्नोलॉजी 6G की।
आने वाले कुछ सालों में 6G नेटवर्क का रोलआउट शुरू होगा और अब पहली बार साफ संकेत मिले हैं कि 6G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन कब तक मार्केट में उपलब्ध होंगे। 6G Smartphones मार्केट में कब तक एंट्री कर सकते हैं, इस बात की जानकारी तो नहीं है, लेकिन क्वालकॉम के सीईओ ने इसकी तरफ इशारा किया है।

Qualcomm CEO ने बताई टाइमलाइन
Qualcomm के CEO क्रिस्टियानो अमोन ने हाल ही में 6G को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2028 तक 6G डिवाइस मार्केट में आ जाएंगे। हालांकि, शुरुआती दौर में ये स्मार्टफोन आम यूजर्स के लिए नहीं बल्कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए टेस्टिंग डिवाइस होंगे।
4G से 5G तक का सफर जितनी तेजी से हुआ, उसी तरह 6G को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत समेत कई देश 6G नेटवर्क डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं।
आम यूजर्स को कब मिलेगा 6G फोन?
भले ही 2028 तक शुरुआती 6G डिवाइस आ जाएं, लेकिन कमर्शियल लेवल पर 6G स्मार्टफोन 2030 के आसपास ही मिलेंगे। तब जाकर ब्रांड्स जैसे Apple, Samsung और OnePlus अपने 6G फोन लॉन्च करेंगे।
6G बनाम 5G: क्या होगा अलग?
6G, 5G की तुलना में 100 गुना तेज इंटरनेट स्पीड देने का दावा करता है। इससे AI टेक्नोलॉजी और 3D-पावर्ड गेमिंग जैसे काम और भी आसान और तेज हो जाएंगे।
बड़े डेटा पैकेट्स को बिना नेटवर्क पर दबाव डाले ट्रांसफर करने की क्षमता 6G की सबसे बड़ी खासियत होगी। यही वजह है कि इसे भविष्य की टेक्नोलॉजी का असली गेम-चेंजर माना जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स में फीचर्स भी अपग्रेड होंगे, जिसकी वजह से कीमतें भी काफी अधिक हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








