2025 के 7 धमाकेदार फ्लैगशिप किलर फोन, कम दाम में टॉप क्लास परफॉर्मेंस
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन फ्लैगशिप फोन्स की कीमत देखकर रुक जाते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इस साल मार्केट में ऐसे कई फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं जो टॉप-क्लास परफॉर्मेंस और फीचर्स तो देते हैं, लेकिन कीमत बाकी प्रीमियम फोन्स से काफी कम रखते हैं। आइए देखते हैं 2025 के वो सात फोन जो फ्लैगशिप को सीधी टक्कर दे रहे हैं।

1. Samsung Galaxy S25 FE
सैमसंग का Galaxy S25 FE प्रीमियम S-सीरीज और मिड-रेंज A-सीरीज के बीच का पुल है। इसमें मार्केट के हिसाब से Snapdragon 8 Gen3 या Exynos 2400 चिपसेट दिया गया है। 120Hz AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह ₹59,999-₹65,999 की रेंज में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देता है। साथ ही इसमें 4 साल तक OS अपडेट का वादा है।
2. Samsung Galaxy S24 5G
पुराना है पर दमदार है। Galaxy S24 5G में Snapdragon 8 Gen3 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और शानदार कैमरा सिस्टम दिया गया है। करीब ₹52,999 की कीमत पर यह फोन अब भी नए लॉन्च को टक्कर देता है और अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित करता है।

3. iPhone 16
Apple का iPhone 16 भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें A18 Bionic चिपसेट, Dynamic Island और 48MP मेन कैमरा दिया गया है। iOS की स्मूदनेस और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ यह फोन ₹66,900 की शुरुआती कीमत पर आता है। थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन Apple का इकोसिस्टम और स्टेबिलिटी इसे अलग बनाती है।
4. Vivo X200 FE
Vivo का X200 FE MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और ₹54,998 की कीमत पर यह परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में बैलेंस्ड पैकेज है।

5. Google Pixel 9
Google Pixel 9 में कंपनी का खुद का Tensor G4 चिपसेट और सिग्नेचर Pixel कैमरा एक्सपीरियंस है। क्लीन Android, पावरफुल परफॉर्मेंस और रेगुलर अपडेट्स इसे ₹58,980 की रेंज में सबसे भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। जो यूजर प्योअर एंड्रॉइड एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है।
6. OPPO Reno 14 Pro 5G
Oppo Reno 14 Pro 5G अपने डिजाइन और कैमरा परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें Dimensity 8450 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और बैटरी एफिशियंसी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। कीमत ₹49,998 से ₹54,998 के बीच रखी गई है, जिससे यह सब-₹55,000 सेगमेंट का मजबूत खिलाड़ी है।
7. Nothing Phone 3
अगर डिजाइन में यूनिकनेस चाहिए, तो Nothing Phone 3 सबसे हटके है। इसमें ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन, Snapdragon 8s Gen4 प्रोसेसर और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। ₹52,450 की कीमत पर यह फोन सादगी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।


Click it and Unblock the Notifications