Home
News

बजट में गेमिंग के किंग: ₹20,000 से कम में 7 दमदार स्मार्टफोन, चेक करें लिस्ट

अगर आप गेमिंग का असली मजा उठाने के लिए दमदार परफॉर्मेंस, स्मूद डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, लेकिन बजट सिर्फ 20,000 रुपये है, तो आपकी तलाश यहीं खत्म होती है।

हम 7 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ गेम को ग्लिच-फ्री चलाते हैं, बल्कि बजट को भी महंगा नहीं बनाते। इन सभी में कीमत के लिहाज से अच्छी खूबियां ऑफर की गई हैं।

 ₹20,000 से कम में 7 दमदार दमदार स्मार्टफोन

1. iQOO Z10R

शानदार MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले (120Hz), 32 MP सेल्फी कैमरा और दमदार 5,700 mAh बैटरी iQOO Z10R में दी गई है। यह गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत भी 20,000 से कम है।

2. vivo T4X

MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ यह फोन 6.72-इंच FHD+ LCD (120 Hz) स्क्रीन पर स्मूद गेमिंग अनुभव देता है। 6,500 mAh की बैटरी के साथ ये फोन आपके मैराथन गेम सेशन्स को भी आसानी से संभाल लेता है। फोन में 50MP+2MP डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिल रहा है।

3. OPPO K13

Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6.67-इंच AMOLED (120Hz) डिस्प्ले और बड़ी 7,000 mAh बैटरी के साथ OPPO K13 लंबी बैटरी बैकअप और स्मूद गेमिंग की गारंटी देता है।

4. Moto G86 Power

Moto G86 Power अपने 6,720 mAh बैटरी और परफॉर्मेंस-फोकस्ड डिजाइन के लिए जाना जाता है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और किफायती गेमिंग ऑप्शन हो सकता है।

5. Poco X6 Pro

MediaTek Dimensity 8300 Ultra चिपसेट, 6.67-इंच 1.5K AMOLED (120 Hz), 5000 mAh बैटरी और 8GB LPDDR5X RAM के साथ Poco X6 Pro, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में दमदार परफॉर्मेंस के साथ आपका अच्छा साथी बन सकता है।

6. Realme Narzo 80 Pro 5G

Realme Narzo 80 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7050, 120Hz AMOLED स्क्रीन और 67W फास्ट चार्जिंग शामिल है। यह कम कीमत में वैल्यू फोर मनी ऑप्शन हो सकता है।

7. Samsung Galaxy M33 5G

Exynos 1280 प्रोसेसर, 6.6-इंच FHD+ (120 Hz) डिस्प्ले और दमदार 6,000 mAh बैटरी के साथ यह फोन भी लिस्ट में शामिल है। इसकी कीमत 20 हजार से कम है। इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

इन 7 फोन में से हर एक आपको स्मूद गेमिंग टेक्सचर, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ ₹20,000 या उससे कम कीमत में मिलता है। चाहे आप ग्राफिक्स-इंटेंस गेमिंग करते हों या आये दिन मल्टीटास्किंग की तो आपको इन स्मार्टफोन में से कोई न कोई जरूर सूट करेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X