Home
News

यूज़र्स ने चुना जियो प्राइम, 7 करोड़ यूज़र्स ने किया सब्सक्राइब

रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप के अब तक 7 करोड़ यूज़र्स करा चुके हैं सब्सक्राइब।

By Agrahi

रिलायंस जियो और अन्य टेलिकॉम कंपनियों में छिड़ी वॉर का अब लगता है कि जियो के पक्ष में है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो के 10 करोड़ से अधिक यूज़र्स हैं, जो कि कंपनी की फी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इन्हीं में से अब करीब 7 करोड़ यूज़र्स ने जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब किया है। जिससे साफ़ है कि आधे से ज्यादा जियो यूज़र्स कंपनी की सेवाओं से संतुष्ट हैं।

यूज़र्स ने चुना जियो प्राइम, 7 करोड़ यूज़र्स ने किया सब्सक्राइब

रिलायंस जियो ने पिछले कई महीनों से अपने यूज़र्स को वेलकम ऑफर और हैप्पी न्यू इयर ऑफर के चलते फ्री सेवाएं दी हैं। जिनमें इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस और कंपनी की एप्स का भी अनलिमिटेड एक्सेस दिया है। इसी के बल पर जियो इतने कम समय में 10 करोड़ यूज़र्स का आंकड़ा पार कर पाई है।
यूज़र्स ने चुना जियो प्राइम, 7 करोड़ यूज़र्स ने किया सब्सक्राइब

अब 1 अप्रैल से कंपनी अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेगी। जिसके लिए जियो ने प्राइम मेंबरशिप का एलान किया है। इसमें मात्र 99 रुपए में यूज़र्स को एक साल की मेंबरशिप मिलती है, इसके तहत कोई प्लान लेने पर आपको कंपनी का लेटेस्ट 'बाय वन गेट वन' ऑफर मिलता है। 31 मार्च तक प्राइम मेंबरशिप के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

बता दें कि एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया व अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने जियो के ऑफर को टक्कर देने के लिए कई आकर्षक प्लान पेश किए हैं। जिनमें से एयरटेल के 345 रुपए के प्लान को 31 मार्च से पहले रिचार्ज कराना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
7 crore users subscribed for Reliance jio prime service. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X