Samsung Galaxy S24 Ultra से बेहतर! ये हैं 7 दमदार स्मार्टफोन, जिन्हें आप अभी खरीद सकते हैं
अगर आप Samsung Galaxy S24 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा ठहरिए। मार्केट में कई ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन मौजूद हैं जो फीचर्स, कैमरा क्वालिटी, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में किसी भी तरह से कम नहीं हैं।
ये फोन न सिर्फ पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं बल्कि बेहतर वैल्यू फॉर मनी भी ऑफर करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें आप Galaxy S24 Ultra के मुकाबले अभी खरीद सकते हैं।

1. Google Pixel 9 (₹64,999)
Google Pixel 9 में 6.3-इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Google Tensor G4 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4700mAh की बैटरी 27W चार्जिंग के साथ मिलती है। फोन में 50MP+48MP का डुअल रियर कैमरा और 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
2. Oppo Find X8 (₹69,999)
Oppo Find X8 में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 5630mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
3. Vivo X200 Pro (₹94,999)
Vivo X200 Pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट, 6000mAh बैटरी और 90W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप बेहद खास है, जिसमें 50MP+200MP+50MP का रियर सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
4. iPhone 16 Plus (₹79,999)
एपल का iPhone 16 Plus 6.7-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले और A18 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 48MP+12MP का डुअल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा है, जो बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी देता है।
5. Nothing Phone 3 (₹53,829)
Nothing Phone 3 में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
6. iQOO 13 (₹54,998)
iQOO 13 में 6.82-इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 6000mAh की बैटरी 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
7. Xiaomi 15 Ultra (₹1,09,999)
Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 5410mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में 50MP+200MP+50MP+50MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








