ऑफिस में ये 7 इंटरनेट सर्च आपको डाल सकते हैं मुसीबत में
इंटरनेट यूजर्स की सर्च हेबिट को लेकर हर रोज नई बातें सामने आती रहती हैं। ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स खुद मानते हैं कि उन्हें इंटरनेट पर अजीबोगरीब चीजें सर्च करना पसंद है। ऐसा वो कभी अपनी जानकारी बढ़ाने और कभी सिर्फ फन के लिए करते हैं। हालांकि कई यूजर्स सर्च हिस्ट्री डीलिट कर समझते हैं कि अब किसी को पता नहीं चलेगा कि वह दिनभर क्या करते हैं, तो बता दें कि ज्यादातर दफ्तर में मौजूद कंप्यूटर को ट्रेक किया जा सकता है।

अगर आप उन इंटरनेट यूजर्स में से हैं, जो ऑफिस के कंप्यूटर से अपने पर्सनल काम निबटाते हैं और अपना सर्च ज्ञान बढ़ाते हैं, तो सावधान हो जाइए। यहां हम आपको उन 7 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको वर्कप्लेस पर सर्च नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आप मुसीबत में भी फंस सकते हैं।
पोर्न कंटेंट-
अगर आप दफ्तर में खाली समय में बोरियत दूर करने के लिए पोर्न वेबसाइट सर्च करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आपकी सर्च हिस्ट्री आपके सारे राज खोल देगी और इसका परिणाम शर्मनाक परिस्थति से गुजरने से लेकर नौकरी से फायर करने तक हो सकता है।
डेटिंग वेबसाइट-
आप कभी भी ये नहीं चाहेंगे कि आपके बॉस या सहकर्मियों को इस बात की जानकारी हो कि आप बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड ढूढ़ने के लिए डेंटिग साइट का सहारा लेते हैं। ऑफिस के सिस्टर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कॉमन चीज डेटिंग साइट है।
टॉरन्ट या स्ट्रीमिंग-
बहुत से कर्मचारी ऑफिस के कंप्यूटर का इस्तेमाल टॉरन्ट के लिए करते हैं। ज्यादातर टॉरन्ट वेबसाइट अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती हैं, जिसे कोई कंपनी अपने नेटवर्क पर स्वीकार करेगी। हालांकि 5-10 मिनट टॉर्न्ट डाउनलोडिंग आपके लिए परेशानी खड़ी नहीं कर सकती है, लेकिन घंटों टॉरन्ट डाउनलोड आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
सेकेंड जॉब वेबसाइट-
अगर आप कहीं और भी पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब कर रहे हैं, तो ऑफिस के सिस्टम से उस वेबसाइट को सर्च न करें। आईटी डिपार्टमेंट तक ये सभी जानकारी आसानी से ट्रेक की जा सकती है और आपके लिए इसे एक्सप्लेन करना मुश्किल हो जाएगा।
जॉब सर्च वेबसाइट-
अगर आप जॉब छोड़ने का सोच रहे हैं और नई जॉब की तलाश में हैं, ये एक सामान्य बात है, लेकिन याद रखें कि ऑफिस के कंप्यूटर से जॉब सर्च और अप्लाई न करें। आप कभी नहीं चाहेंगे कि आपके बॉस को पता चले कि आप जल्द ही जॉब छोड़ना प्लान कर चुके हैं। ऐसे में Monstr.com, naukri.com या LinkedIn जैसी वेबसाइट को पर्सनल सिस्टर से ही एक्सेस करें।
सिंपली कंफेस जैसी वेबसाइट-
कई यूजर्स इस तरह की वेबसाइट को ऑफिस के सिस्टम यूज करते हैं। बता दें कि इन वेबसाइट पर खोला आपका हर राज आईटी डिपार्टमेंट के एक क्लिक पर सभी के सामने आ जाएगा। अगर आप खुद को किसी तरह की परेशानी में नहीं फंसाना चाहते हैं, तो ऑफिस से ऐसी वेबसाइट पर विजिट न करें।
वेकेशन प्लानिंग वेबसाइट-
अगर आप फैमिली फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं और ऑफिस के कंप्यूटर से अच्छा सा हॉलीडे प्लान सर्च कर रहे हैं, तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। दरअसल टूर और ट्रिप जैसी वेबसाइट पर क्लिक कर आप अपने मैनेजर को खुद ही बता देते हैं कि बीमारी के नाम से ली गई लीव आप गोवा में इंजॉय करने वाले हैं। इस तरह की वेबसाइट भी ऑफिस के सिस्टम से न सर्च करें।


Click it and Unblock the Notifications








