Home
News

भारत में इंटरनेट सस्ता होने के बाद 75% बढ़ी पॉर्न व्यूअरशिप

किसी जमाने में डेटा काफी मंंहगा था, जिसके चलते कुछ ही लोग इसका इस्तेमाल कर सकते थे। हालांकि रिलायंस जियो के बाद टेलिकॉम बाजार में एक क्रांति आ गई। रिलायंस जियो ने यूजर्स को सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध कराया है। इसी वजह से वह भारत कि सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है।

भारत में इंटरनेट सस्ता होने के बाद 75% बढ़ी पॉर्न व्यूअरशिप

रिलायंस जियो ने बाकी टेलिकॉम कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया था। जिसके चलते बाकी कंपनियों ने भी अपने यूजर्स के लिए आकर्षक प्लान की शुरूआत की। बता दें, आज के समय में यूजर्स मात्र 5 रुपये में 1 जीबी डेटा पा सकते हैं। सस्ते स्मार्टफोन और कम कीमत वाले प्लान्स के चलते लोगों के डेटा इस्तेमाल करने की क्षमता काफी हद तक बढ़ गई है।

पोर्न वेबसाइट्स पर लगा बैन

रिलायंस जियो फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ डेटा उपलब्ध करा रहा है। जिसके कारण लोग अपना पूरा समय डेटा यूज करने में लगा देते हैं। बता दें, भारत सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स कंपनियों को पिछले हफ्ते 827 पॉर्न साइट्स को बैन करने का निर्देश दिया था। जिसके चलते सबसे पहले रिलायंस जियो ने अपने नेटवर्क से सभी पोर्न साइट पर बैन लगा दिया है।

उसके बाद बाकी टेलिकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल और वोडाफोन ने भी इन पोर्न साइट्स पर बैन लगा दिया। हालांकि कुछ रिपोर्ट के अनुसार कई पोर्न साइट्स अभी भी चाइनीज मोबाइल इंटरनेट कंपनी UCWeb's UC ब्राउजर पर उपलब्ध हैं।

भारत में देखी जाती है ज्यादा पोर्न

भारत में इतना सस्ता डेटा उपलब्ध होने की वजह से लोग जमकर पोर्न देखते हैं। वीडियो मार्केटिंग एनालिटिक फर्म Vidooly के सीईओ और को-फाउंडर Subrat Kar के मुताबिक 2016 से 2017 के बीच भारत में ऑनलाइन पॉर्न व्यूअरशिप में 75% का इजाफा हुआ है। जो काफी ज्यादा है। इसके अलावा अब लोग पॉर्न साइट पर 60% अधिक टाइम खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा एक जो बात सामने आई है उसमें पता चला है कि 80% एडल्ट कंटेंट शॉर्ट फॉर्म में देखा जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
At some time the data was fairly simple, due to which few people could use it. However, there was a revolution in the telecom market after Reliance Jio. Reliance Jio has made users the cheapest data available. After that, the number of porn viewers in India increased by 75%. 60% of people start spending time watching porn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X