Home
News

ईयरबड्स लेने का प्‍लान कर रहे हैं तो ये रहे कुछ बेस्‍ट ऑप्‍शन

By Roith

लोग कम्पैक्ट और पोर्टेबल ऑडियो डिवाइस की ज्‍यादा मांग कर रहे हैं जिसकी वजह से ईयरबड्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है वैसे बाजार में इयरबड्स के कई ब्रांड उपलब्ध हैं। आज हम आपको कुछ चुनिंदा ईयरबड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाकियों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। आइए नजर डालते हैं भारत में मई 2024 के लिए 8 बेस्‍ट ईयरबड्स ब्रांड पर

ईयरबड्स लेने का प्‍लान कर रहे हैं तो ये रहे कुछ बेस्‍ट ऑप्‍शन

1. एप्पल

एयरपॉड्स सीरीज को अपने बेहतरीन इको-सिस्टम की वजह से काफी पसंद किया जाता है, इसका डिजाइन, ऑडियो क्‍वालिटी और आसान कनेक्टिविटी इसे बेस्‍ट इयरबड बनाते है। हालाकि ये थोड़े महंगे जरूर है, सेकेंड जनरेशन इयरपॉड प्रो की कीमत इस समय 24900 रु है।

2. सैमसंग

सैमसंग गैलेक्सी बड्स सीरीज अपने स्टाइलिश डिज़ाइन, फास्‍ट कनेक्टिविटी और शानदार साउंड क्वालिटी के लिए जानी जाती है। सैमसंग का लेटेस्‍ट गैलेक्‍सी बड्स 2 ऑफलाइन और ऑनलाइन 11,999 रु में खरीद सकते हैं।

3. सोनी

सोनी WF-1000XM4 अपनी नॉइस कैंसिलेशन और बेहतरीन ऑडियो के लिए बाजार में सबसे आगे है। इसमें बड्स के कई ऑप्‍शन आपको मिल जाएंगे जैसे WF-C700N, WF-1000XM3, LinkBuds S इनकी शुरुआती कीमत 8,990 से लेकर 30000 रु के बीच है।

4. बोस

अपनी दमदार ऑडियो क्‍वालिटी के लिए बोस का नाम काफी फेमस है, कंपनी का QuietComfort ईयरबड्स शानदार ऑडियो और सबसे बेहतरीन एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के लिए जाना जाता है। बोस में इयरबड की चार रेंज मिल जाएंगी जिसमें बोस क्‍वाइट कंफर्ट अल्‍ट्रा, क्‍वाइट कंफर्ट ईयरबड II, स्‍पोर्ट इयरबड्स, अल्‍ट्रा ओपेन इयरबड शामिल है।

5. जेबीएल

फीचर पैक ईयरबड्स चाहिए तो जेबीएल लाइव प्रो+ हाईटेक होलोग्रैफिक ऑडियो में आपको ऐप सपोर्ट मिलता है जो प्रीमियम ईयरबड्स का एक्‍सपीरियंस देता है।

6. वनप्‍लस

वनप्‍लस भले ही ऑडियो की दुनिया में इतना पॉपुलर न हो लेकिन वनप्‍लस बड्स इस रेंज के बेस्‍ट बड्स में से एक है, इनमें 30 घंटे की बैटरी लाइफ के अलावा रियल टाइम ऑडियो सिंक मिलता है जो गेमिंग के लिए बेस्‍ट है। वनप्‍लस इयरबड्स आपको 1300 से लेकर 13000 रु के बीच मिल जाएंगे।

7. एनफ़

एनएफ ऑडियो इयरफोन का एक प्रीमियम ब्रांड है जिसकी शुरुआत 2014 में हुई थी, एनएफ अपने हाई क्‍वालिटी इयरफोन के लिए जाना जाता है, इनमें अच्‍छा स्‍पीकर आउटपुट और नॉयस कैनसिलेशन का फीचर मिलता है। भले ही जेबीएल, सोनी, बोस की तरह हर ऑनलाइन प्‍लेटफार्म में ये आपको न मिले लेकिन भारत में कुछ चुनिंदा स्‍टोर से इन्‍हें खरीदा जा सकता है।

8. ओप्‍पो

ओप्‍पाे सिर्फ स्‍मार्टफोन बाजार में ही फेमस नहीं है बल्‍कि ओप्‍पो के enco इयरबड में कई मॉडल मिल जाएंगे जिनमें वॉयस कैंसिलेशन के अलावा स्मार्ट कनेक्टिविटी, लाइव स्ट्रीमिंग और बेहतरीन बैटरी लाइफ मिलती है। इसके अलावा इसमें ओपेन ऑटो कनेक्‍टिविटी का फीचर भी मिलता है जो एपल के इयरपॉड में दिया गया है। इनको सीरीज की शुरुआती कीमत 1,799 रु है जो 10 हजार रु तक जाती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A roundup of the top 8 earbuds brands in India as of May 2024, evaluated on audio performance, noise cancellation, connectivity, design, and battery life.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X