Home
News

ट्रेन से ट्रैवल करने जा रहे हैं तो जान लें इन 8 ऑनलाइन सर्विस के बारे में

By Roith

शायद ही कोई होगा जिसने ट्रेन में सफर न किया हो, भारतीय रेल अब पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है। फिर बात चाहे टिकट खरीदने की हो या फिर ट्रेन की लोकेशन चेक करनी हो। अब हर सुविधा घर बैठे ऑनलाइन मिल जाती है। चलिए नजर डालते हैं भारतीय रेलवे की कुछ ऑनलाइन सुविधाओं पर जिनकी मदद से आप अपने सफर को और आरामदायक बना सकते हैं।

जानिए इंडियन रेलवे की 8 ऑनलाइन सर्विस के बारे में

1. IRCTC (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) वेबसाइट और ऐप

IRCTC की ऑफीशियल मोबाइल ऐप या फिर ऑनलाइन वेबसाइट की मदद से आप ट्रेन में टिकट बुकिंग करने के अलावा ट्रेन शेड्यूल की जांच करने और अपनी यात्रा से संबंधित सारी जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा इसमें PNR स्‍टेट्स देख सकते हैं, टिकट का कैंसिल या फिर मॉडीफाइ कर सकते हैं।

2. रेल मदद

यह भारतीय रेलवे सर्विस से जुड़ी शिकायतें, सुझाव या सहायता मांगने के लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट और ऐप है। यहां पर आप रेलवे की सुविधाओं, केटरिंग, स्वच्छता आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

3. NTES (नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम)

यह सर्विस आपको ट्रेनों की लाइव रनिंग स्‍टेट्स, वेटिंग और अन्य अपडेट देखने की सुविधा देती है। इसके अलावा NTES की जानकारी इसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या 139 डायल करके प्राप्त कर सकते हैं।

4. मील्स ऑन व्हील्स

मील्स ऑन व्हील्स की मदद से आप अपनी ट्रेन सर्विस के लिए मील और अन्य केटरिंग सेवाएं बुक की सकते हैं। इसमें अगले स्‍टेशन पर आने वाले रेस्‍टोरेंट की पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी बस इसके लिए साइट में जाकर अपना पीएनआर डालना होगा।

5. कोच मित्र

यह एक मोबाइल ऐप है जो आपको बुक की गई ट्रेन के कोच और बर्थों के बारे में जानकारी देती है, जिसमें चार्जिंग पॉइंट, बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाओं के बारे में सारी जानकारी दी गई है।

6. रेल सारथी

यह एक मोबाइल ऐप है जो आपको अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान जिन स्टेशनों से गुजरेंगे उनके बारे में जानकारी देती है, जिसमें आगमन और प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म नंबर और दूसरी जानकारी शामिल हैं।

7. IRCTC ई-वॉलेट

यह IRCTC द्वारा दी जाने वाली एक डिजिटल वॉलेट सेवा है जो आपको अलग-अलग रेलवे सेवाओं जैसे टिकट बुकिंग, केटरिंग के लिए पेमेंट करने की सुविधा देती है।

8. IRCTC कनेक्ट

यह एक मोबाइल ऐप है जो ट्रेन शेड्यूल, प्लेटफॉर्म की जानकारी और के अलावा आपकी यात्रा से जुड़ी जानकारी के बारे में रीयल-टाइम अपडेट देती है।

तो ये थी भारतीय रेलवे की कुछ ऑनलाइन सुविधाएं जिनकी मदद से आप अपनी यात्रा के अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
This article highlights the crucial online services offered by Indian Railways that every train traveller should be aware of, including IRCTC, Rail Madad, NTES, and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X