सैमसंग के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानिए ये 8 बातें
कोरियाई कंपनी सैमसंग ने स्मार्टफोन में कई डिजाईन और स्टाइल पेश किए हैं। कंपनी के यह डिजाईन यूज़र्स को हमेशा ही पसंद आए हैं। सैमसंग के गैलेक्सी नोट 4 में सबसे पहले कर्वड स्क्रीन नजर आई। इसी के बाद आए गैलेक्सी S6 एज और गैलेक्सी S6 एज+।
अब कंपनी जल्द ही पेश करेगी फोल्डेबल स्मार्टफोन।
यहां जानिए इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में ये 8 बातें-
1
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 2 मॉडल्स में आएगा। जिसमें से एक में स्नेपड्रैगन 620 चिपसेट होगा जबकि दूसरे मॉडल में स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया जाएगा।
2
कहा जा रहा है कि इस फोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी एस7 फ्लेक्स हो सकता है।
3
ख़बरों की मानें तो इस फोल्डिंग फोन का डिस्प्ले प्लास्टिक का बना हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि ग्लास फोल्ड नहीं होता।
4
प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमसंग का यह फोल्डिंग फोन अगले साल 2016 में जनवरी तक पेश किया जा सकता है।
5
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोल्डेबल फोन में 3GB रैम दी जाएगी।
6
सैमसंग का यह फोल्डिंग स्मार्टफोन माइक्रो एसडी सपोर्ट करेगा।
7
माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में सील्ड बैटरी कम्पार्टमेंट होगा।
8
सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन में एक बढ़ी स्क्रीन फ्रंट में होगी और दूसरी बढ़ी फोल्डिंग स्क्रीन अन्दर होगी।


Click it and Unblock the Notifications







