8 साल के मेदांश ने किया सत्या नडेला को इम्प्रेस
सच ही कहा गया है कि अगर किसी बच्चे में प्रतिभा होती है तो लोग उससे अवश्य प्रभावित होते हैं। ऐसा ही कुछ मुम्बई के मेंदाश मेहता के बारे में कहा जा सकता है जो बड़े होकर माईक्रोसॉफ्ट के सीईओ बनना चाहते हैं।
मुम्बई में रहने वाले मेदांश मेहता की उम्र मात्र 8 साल है और उन्होंने हाल ही में भारत की यात्रा पर आये, माईक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला से मुलाकात करके उन्हें प्रभावित कर लिया। इस मुलाकात के दौरान मेदांश ने सत्या के साथ फोटो लेकर उनसे हाथ भी मिला लिया।
दरअसल इस बच्चे ने इतनी कम उम्र में एक गेम को डेवलप किया। अपने गेम को प्रस्तुत करते समय मेदांश ने सत्या को अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि-
#1
''औद्योगिक विकास और कृषि को संतुलित करके, प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सकता है और इससे अर्थव्यवस्था सतत् बनी रह सकती है।'' मेदांश के इस विचार ने सत्या नडेला को चकित कर दिया और उसे इस सोच के लिए शाबासी दी।
#2
मेदांश के इस एप का नाम, ''लेट देयर बी लाइट'' है, जिसे उसने खुद विकसित किया है। सत्या नडेला ने उस बच्चे के बारे में कहा, कि मैं 8 साल के ऐसे बच्चे से मिला जो ऐसे समाज को विकसित करने की सोच रहा है जहां संतुलित आर्थिक दर हो और पर्यावरण भी अनुकूल रहें। उसने अपने सपने को साकार करने की दिशा में एक गेम को भी बनाया।
#3
वैसे, मेदांश ने अपने इस गेम को कुछ टीवी चैनल्स के सामने भी प्रस्तुत किया। मेदांश ने प्रस्तुतीकरण में कहा कि, समृद्धि लाने के लिए और फैक्टरियों और फॉर्म को बनाना होगा और इससे ही समृद्धि संभव होगी।
#4
जब मेदांश से पूछा गया कि वह आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि वह, माईक्रोसॉफ्ट का सीईओ बनना चाहेगा। इसके लिए उसने सत्या नडेला से टिप्स मांगे तो उन्होंने कहा कि तुम काफी महत्वाकांक्षी हो और अपने सपनों को हासिल करने के लिए लगे हुए हो, तुम जरूर सफल होगे।


Click it and Unblock the Notifications








