8GB रैम और 5000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन, वीगन लैदर फिनिश आ सकती है पसंद
Moto G04: कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदना वाकई एक मुश्किल काम है। लेकिन इस काम को हम थोड़ा आसान बनाने के लिए आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताने वाले हैं, जो कम कीमत में तमाम शानदार फीचर्स से लैस है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें बड़ी डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिल जाता है। डिजाइन भी आकर्षक है और यह फोन वीगन लैदर फिनिश के साथ आता है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या खूबियां दी गई हैं, सब कुछ हम यहां बताने वाले हैं।

बहुत कम है कीमत
हम जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, उसका नाम Motorola G04 है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी की साइट पर 5,999 रुपये है। वहीं, इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट केवल 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसमें सेटिन ब्लू, सीन ग्रीन और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। फोन चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर कुछ डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, यह डील कम पैसों में नया फोन लेने वालों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
Moto G04 स्पेसिफिकेशन
अफोर्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 20W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा और 16MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन ऑक्टा-कोर Unisoc T606 चिपसेट पर काम करता है।
फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले कंपनी ऑफर कर रही है। फोन में सिक्योरिटी के लिहाज से साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
किन लोगों के लिए सही ऑप्शन
यह फोन ऐसे लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो ज्यादा हैवी टास्किंग नहीं करते हैं या उन्हें सिर्फ कॉल और वीडियो देखने के लिए कोई सस्ता फोन चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








