8 मिनट में 90,000 यूनिट्स बिके श्याओमी रेड्मी 3एस प्राइम
यदि आपने भी श्याओमी की फ्लिप्कार्ट और मीडॉटकॉम पर रेड्मी 3एस प्राइम की फ़्लैश सेल पर स्मार्टफोन के लिए आर्डर किया है, तो आप उन 90,000 लकी खरीदारों में से हैं, जिन्हें यह स्मार्टफोन मिलेगा। श्याओमी इंडिया के हेड मनु जैन ने जाकारी दी है कि कंपनी के नए स्मार्टफोन रेमी 3एस प्राइम के 90,000 यूनिट्स की बिक्री मात्र 8 मिनट में ही हो गई।

श्याओमी का रेड्मी 3एस प्राइम पिछले हफ्ते ही दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया गया है। बीते मंगलवार को इस स्मार्टफोन की पहली फ़्लैश सेल थी, जो कि फ्लिप्कार्ट और mi.com पर रखी गई थी।

3जीबी की दमदार रैम वाला यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है और इसकी बैटरी पॉवर 4100mAh है। इन सब शानदार फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन केवल 8,999 रुपए में उपलब्ध है।

श्याओमी के द्वारा रखी किसी स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल के लिए यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। हालाँकि फोन की कीमत और फीचर्स देखने के बाद इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं रह जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








