Home
News

फेसबुक में अपलोड कर दी ये मूवी, हो गई जेल

21 साल के युवक ने डेडपूल फिल्म को फेसबुक पर अपलोड किया, जानिए फिर क्या हुआ।

By Agrahi

फेसबुक एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जिसे बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। खासकर यूथ में यह काफी पॉपुलर भी है। फेसबुक पर आपने लोगों को फोटो अपलोड करते हुए देखा होगा, विडियो अपलोड करते हुए देखा होगा। इस बार मामला कुछ अलग है।

फेसबुक में अपलोड कर दी ये मूवी, हो गई जेल

कैलिफ़ोर्निया के एक जनाब ने पूरी की पूरी फिल्म ही फेसबुक पर अपलोड कर दी। वो भी कोई और नहीं बल्कि मार्वल की Deadpool, जो कि एक सुपर हिट फिल्म है। यह फिल्म साल 2016 में आई थी।

इस 21 वर्षीय युवक ने फिल्म को अपलोड किया, फिर क्या था। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गया और युवक को जाना पड़ा जेल। इस सबमें सबसे मजेदार बात यह है कि 21 साल के ट्रीवोन ने इस फिल्म को थिएटर में आने के एक हफ्ते बाद ही फेसबुक पर अपलोड कर दियाथा।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस विडियो को करीब 5 मिलियन बार देखा गया है। युवक को कॉपीराइट इशू के चलते अरेस्ट किया गया। वहीं ने इसकी करीब 10 कॉपी बांटी है, जिसकी कीमत $2500 है।

बता दें कि पायरेसी के चलते ही फेमस वेबसाइट टोरेंट को ब्लॉक किया गया है। पायरेसी गुनाह है और इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा हो सकती है। पायरेसी को बढ़ावा देना भी एक तरह का गुनाह माना जाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर फेमस होने के लिए कई युवक अजीबो गरीब तरह की हरकतें करते हैं, लेकिन इस तरह के काम आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
A boy uploaded Deadpool on facebook, got arrested. This incident happened in California.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X